Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में किसान यूनियन पदाधिकारी से गाली-गलौज:जान से मारने की धमकी मिली, केस दर्ज करने की मांग

    3 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक जमीन विवाद पंचायत के दौरान किसान यूनियन के एक पदाधिकारी के साथ दबंगों ने कथित तौर पर गाली-गलौज की। आरोप है कि दबंगों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और दोबारा गांव में दिखने पर गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने थाने के गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) के पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी भुवनेश्वर दयाल कठेरिया ने बताया कि यूनियन कार्यकर्ता सुखवंत सिंह चिनौर की गुलमर्ग कॉलोनी के निवासी हैं। वह थाना सदर बाजार क्षेत्र के ढकिया हमीद नगर में एक जमीन विवाद से संबंधित पंचायत में गए थे। यूनियन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे मौजूद कठेरिया के अनुसार, पंचायत में बातचीत शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थी, तभी ढकिया हमीद नगर के दो दबंग वहां आए और सुखवंत सिंह के साथ जातिसूचक गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि दबंगों ने उन्हें दोबारा गांव में दिखने पर गोली मारकर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय कई लोग और यूनियन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ जातिसूचक गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मानहानि की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर यूनियन के तमाम पदाधिकारी थाने के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। सीओ ने आक्रोशित पदाधिकारियों से जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष ने सीएम योगी से मुलाकात की:विकास परियोजनाओं के प्रस्तावों को सीएम से शीघ्र अनुमोदन का अनुरोध किया
    Next Article
    BHU केन्द्रीय कार्यालय का घेराव करने पहुंचे शिक्षक:डिप्टी रजिस्ट्रार पर नियमों का गलत उपयोग करने का लगाया आरोप,बोले- प्रमोशन भी रोक कर रखा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment