Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में 18वीं पुलिस भारोत्तोलन प्रतियोगिता का समापन:मथुरा और हाथरस की टीमों ने जीते कई खिताब

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस की रिजर्व पुलिस लाइन में दो दिवसीय 18वीं अंतर जनपदीय पुलिस (महिला एवं पुरुष) भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में भारोत्तोलन, योग और पावर लिफ्टिंग शामिल थे। समापन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। यह प्रतियोगिता आगरा जोन के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 7 जनपदों की पुरुष एवं महिला टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। समापन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी लाइन्स हिमांशु माथुर उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया। टीम पुरुष भारोत्तोलन वर्ग में मथुरा जनपद विजेता रहा, जबकि हाथरस उपविजेता रहा। महिला भारोत्तोलन वर्ग में मथुरा ने विजेता का खिताब जीता और अलीगढ़ उपविजेता रहा। पुरुष पावर लिफ्टिंग वर्ग में हाथरस जनपद विजेता बना, जबकि मथुरा उपविजेता रहा। महिला पावर लिफ्टिंग में मथुरा ने जीत हासिल की और अलीगढ़ उपविजेता रहा। योग प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में हाथरस विजेता और एटा उपविजेता रहे। महिला योग वर्ग में भी हाथरस ने विजेता का स्थान प्राप्त किया, जबकि आगरा उपविजेता रहा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की... अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने खिलाड़ियों और कोच स्टाफ को उनके बेहतरीन प्रदर्शन और खेल भावना के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पुरस्कार जीतना उतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना पूरे मनोयोग से खेलों में भाग लेना। प्रतियोगिता के समापन के दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हाथरस राजकुमार सहित बड़ी संख्या में दर्शक भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिल्पी हत्याकांड में 22 लोगों पर FIR दर्ज:हरदोई में सोशल मीडिया पर गांव पहुंचने का आह्वान करने का आरोप
    Next Article
    मऊ में स्कॉर्पियो और ट्रेलर की भिड़ंत:एक ही परिवार के 5 सदस्य समेत पालतू कुत्ते की मौत, रांची से बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment