Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिल्पी हत्याकांड में 22 लोगों पर FIR दर्ज:हरदोई में सोशल मीडिया पर गांव पहुंचने का आह्वान करने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर में 13 अप्रैल को हुई विवाहिता शिल्पी कुशवाहा की हत्या के मामले में 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया दर्ज किया गया है। इन पर घटना को राजनीतिक और जातीय रंग देने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से गांव में लोगों को इकट्ठा करने का आह्वान करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार भी किया है। दरअसल, गढ़ी रसूलपुर निवासी विवाहिता शिल्पी कुशवाहा की हत्या गांव के ही ऋषभ ने अपने पिता प्रमोद के साथ मिलकर एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब इस घटना को जातीय और राजनीतिक रंग देने की कोशिशें की जा रही हैं। पिछले कई दिनों से कुछ लोग सोशल मीडिया पर घटना को लेकर भड़काऊ टिप्पणियां कर रहे थे। वे विशेष जाति के लोगों को गांव पहुंचने के लिए उकसा रहे थे, जिससे शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। पुलिस ने इस संबंध में फिरोजाबाद निवासी फुले संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुशवाहा, गोरखपुर निवासी आदित्य मौर्य, मथुरा निवासी अंजली सैनी, अमेठी निवासी सम्राट विनोद मौर्य, कानपुर निवासी पीयूष कुशवाहा, कछौना कोतवाली क्षेत्र के उसरहा निवासी संदीप मौर्य, विपिन, अमन मौर्य, मल्लावां के तेजीपुर निवासी राजेश सैनी और पिहानी निवासी कपिल मौर्य सहित 12 लोगों को नामजद किया है। कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक श्याम बहादुर की शिकायत पर इन 12 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन पर गांव में पहुंचकर बलवा करने का भी आरोप है। सीओ रवि प्रकाश बताया कि शुक्रवार की दोपहर आरोपी संदीप, विपिन और अमन को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 11 थानों के इंस्पेक्टर-एसओ बदले:एसपी ने आदेश जारी किए, धीरज, संजय, अजय को पहली पोस्टिंग
    Next Article
    हाथरस में 18वीं पुलिस भारोत्तोलन प्रतियोगिता का समापन:मथुरा और हाथरस की टीमों ने जीते कई खिताब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment