Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में आगरा के स्कूटर सवार मां-बेटे को रौंदा:मौत, मां को दवा दिलाने ले जा रहा था बेटा,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर रविवार की दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से सासनी जा रहे स्कूटर सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सडक़ पर क्षतिग्रस्त स्कूटर व क्षत-विक्षत शवों के कारण जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। पुलिस सीसीटीवी के जरिए वाहन की तलाश में जुटी है। आगरा के नुनहाई प्रकाश नगर, एत्माद्दौला के रहने वाले सोनू (32) रविवार की सुबह आगरा से अपनी मां मुन्नी बेगम (55) के साथ सासनी जा रहे थे। मुन्नी बेगम को जोड़ों के दर्द की समस्या थी। सासनी के गांव में वैद्य से उनका उपचार चल रहा था। रविवार की दोपहर वहीं से दवा लेनी थी। दोपहर लगभग 12 बजे हतीसा पुल पार करते ही पीछे से आ रहे वाहन ने स्कूटर को रौंद दिया। टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार वाहन स्कूटर व उनके ऊपर से होकर निकल गया। मुन्नी बेगम व सोनू के सिर व पेट पर गंभीर चोट आई। सड़क पर दोनों का खून बिखर गया। स्कूटर के परखच्चे बिखर गए। चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर जमा लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सोनू के पास से मिले मोबाइल के जरिये परिजन को खबर की गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई बबलू ने बताया कि दो भाइयों में सोनू छोटा था तथा ढलाई का काम करता था। वह मां को दवा दिलाने के लिए आ रहा था। परिवार में उसकी दस साल की बेटी व आठ साल का बेटा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दलित का घर फूंकने-जानलेवा हमले का मामला:24 घंटे बाद मुख्य आरोपी प्रधान का दबंग बेटा अरेस्ट, गांव में दहशत का माहौल
    Next Article
    लखनऊ में अज्ञात वाहन पर मुकदमा दर्ज:शादी से लौट रहे युवक को मारी थी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा था दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment