Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दलित का घर फूंकने-जानलेवा हमले का मामला:24 घंटे बाद मुख्य आरोपी प्रधान का दबंग बेटा अरेस्ट, गांव में दहशत का माहौल

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर सजेती के मढ़ा गांव में दलित का घर फूंकने और पूरे परिवार पर जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपी प्रधान के दबंग बेटे अभय यादव को पुलिस ने 24 घंटे बाद अरेस्ट कर लिया। जबकि अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है। मामले की हकीकत जानने के लिए दैनिक भास्कर रिपोर्टर हिमांशु तिवारी मढ़ा गांव और फिर सरगांव पहुंचे तो आरोपियों के घर में ताला मिला, गांव में प्रधान के दबंग बेटे और उसके साथी गुंडों की इस कदर दहशत देखने को मिली कि पूरे गांव में उसके खिलाफ किसी ने मुंह नहीं खोला, गांव में तनाव देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। आखिर बवाल के बाद से पीड़ित और आरोपियों के गांव में क्या माहौल है, पढ़ें दैनिक भास्कर की पड़ताल करती हुई खास रिपोर्ट…। कानपुर मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सजेती थाना क्षेत्र के मढ़ा गांव टीम पूरे मामले की सच्चाई जानने पहुंची। यहां पर दलित का घर जला पड़ा था, घर के बाहर महेश चन्द्र बैठे थे, उन्होंने हमें बताया कि सरगांव ग्राम प्रधान अजीत सिंह का बेटे शनिवार दोपहर ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा लादकर ले जा रहा था, इस दौरान घर के बाहर खड़ी मिक्चर मशीन में ट्रॉली टकरा गई। इस बात को लेकर उनकी पत्नी भाग्यवती के साथ कहासुनी के बाद विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों ने आपसी समझौता कर लिया। उन्होंने बताया कि देर शाम ग्राम प्रधान का बेटा अभय अपने साथियों संग 6 बाइकों से लगभग एक दर्जन दोस्तो संग पहुंचा और गाली गलौज करने लगा, जब उनके बेटे शिवम् ने विरोध किया तो मारपीट होने लगी, आरोप है, कि इसी बीच अभय ने साथियों संग मिलकर उनके परिवार को जमकर पीटा और घर में रक्खे छप्पर में आग लगा दी। इसके बाद हमारी मुलाकात गांव के रहने वाले सतीश से हुई। सतीश ने हमें बताया कि ग्राम प्रधान का बेटा दबंग है, वह अपने साथियों संग अक्सर गांव में मारपीट की घटनाएं करता रहता है, इस घटना के बाद आरोपी गांव के लोगों को धमकी देकर गए थे, की किसी ने इस बारे में कहा तो उसका भी यही हाल होगा। इस बात से गांव के लोगों ने दहशत का माहौल है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है। दबंग आरोपियों के खिलाफ किसी ने नहीं खोला मुंह टीम मढ़ा से लगभग 8 किलो मीटर की दूरी पर सरगांव गांव पहुंची, यहां पर ग्राम प्रधान अजीत सिंह के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ था, घर के आसपास रहने वाले लोगों ने कैमरे के सामने आने से इनकार करते हुए बताया कि साहब इनका बेटा दोस्तो के साथ मिलकर आए दिन मारपीट करता रहता है। जब कोई पुलिस से शिकायत करता है। तो उसके पिता हमेशा अपने बेटे को पुलिस से बचा लेते है, इसी बात से उसके हौसले बुलंद है। पुलिस ने आज आरोपी के घर पहुंचे रिश्तेदारों और लोगों को भीड़ जुटता देख शांति भंग में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पढ़िए पीड़ित ने दर्ज कराए मुकदमे में क्या कहा... मारपीट और अग्निकांड से पीड़ित मढ़ा गांव निवासी महेश ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उनकी पत्नी भाग्यवती, पुत्र शिवम, ज्ञानेंद्र पुत्र मैयादीन और अशोक पुत्र फूलचंद के ऊपर सरगांव ग्राम प्रधान के बेटे अभय सिंह ने अपने दोस्त रिशु यादव पुत्र गुलाब यादव, नाथू यादव पुत्र संतोष यादव, बेटू यादव पुत्र पिंटू समेत एक दर्जन दोस्तो संग उनके परिवार पर फरसा, लाठी और चाकू जैसे धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है, कि हमलावरों ने जातिसूचक गालियां दीं और घर के बाहर रखे छप्पर में आग लगा दी तथा लूटपाट भी की। हमले में चारों लोगों के सिर, गर्दन, हाथ-पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायलों को कानपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एससी एसटी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी, देर शाम पुलिस ने मुख्य आरोपी अभय सिंह को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ शुरू की है। एसीपी बोले- मुख्य आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है, मुख्य आरोपी अभय को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस की टीमें जगह जगह पर दबिश दें रही है। विधायक से मिलने पहुंचा पीड़ित पक्ष घाटमपुर विधायक सरोज कुरील से मिलने पीड़ित महेश चन्द्र घाटमपुर आया। कहा कि वे लोग घटना के बाद सहमें हुए हैं। कहा कि दबंगों ने रात में जमकर उत्पात मचाया और धमकी दी है। इससे वे भविष्य को लेकर डरे हुए हैं। विधायक सरोज कुरील ने बताया कि पीड़ित पक्ष खासकर महिलाओं ने उनसे अपना कष्ट बयां किया है। आरोपितों ने महिलाओं को ट्रैक्टर में डालकर ले जाने की धमकी दी, उनके छीनाझपटी की, कान के बाले नोच लिए, उन्हें काट लिया इन सब का जिक्र दर्ज किए हुए मुकदमे में नहीं किया है। विधायक ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से महिलाओं के बयान लेकर उसके हिसाब से दर्ज मुकदमें में धाराएं बढ़ाने को कहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'योगी का बुलडोजर तैयार है, कोई हिलकर तो देखे':अलीगढ़ के अतरौली में साक्षी महाराज बोले-गजवा-ए-हिंद का सपना कभी नहीं होगा पूरा
    Next Article
    हाथरस में आगरा के स्कूटर सवार मां-बेटे को रौंदा:मौत, मां को दवा दिलाने ले जा रहा था बेटा,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment