Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में आरएसपी अध्यक्ष का धरना जारी:मिलने जा रहे लोगों से पुलिस की तीखी नोक-झोंक, प्रशासन ने रोकी थी पदयात्रा

    12 hours ago

    1

    0

    हाथरस में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया का यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में धरना छठवें दिन भी जारी रहा। कंचन नगर स्थित उनके आवास के बाहर चल रहे इस प्रदर्शन के दौरान, पंकज से मिलने जा रहे परशुराम सेना के पदाधिकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजू कौशिक और शरद उपाध्याय नंदा सहित कुछ अन्य लोग पंकज धवरैया से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और मौके पर हंगामा हो गया। बाद में कुछ लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति शांत हुई और पुलिस ने उन्हें पंकज से मिलने की अनुमति दे दी। मुलाकात के दौरान, परशुराम सेना के सदस्यों ने पंकज धवरैया को अपना पूर्ण समर्थन दिया। राजू कौशिक ने आरोप लगाया कि सवर्णों की आवाज को दबाया जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार 'आजाद समाज पार्टी' के अध्यक्ष चंद्रशेखर की दिल्ली में रैली को फंडिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग सवर्णों के मुद्दे उठा रहे हैं, उन्हें घरों में कैद किया जा रहा है और उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा। कौशिक ने मोदी सरकार पर सनातन के नाम पर सत्ता में आने के बाद सनातनियों की बात न सुनने का आरोप लगाया और यूजीसी बिल तथा एससी-एसटी एक्ट को समाप्त करने की मांग दोहराई। पंकज धवरैया ने यह धरना छह दिन पहले तब शुरू किया था, जब स्थानीय प्रशासन ने सवर्ण परिषद और अन्य सवर्ण संगठनों द्वारा हाथरस से दिल्ली तक प्रस्तावित पदयात्रा को रोक दिया था। वह अपने निवास के बाहर धरने पर बैठे हैं। कंचन नगर स्थित धरना स्थल और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पंकज बोले धरना रहेगा जारी.. धवरैया ने मांग की है कि प्रशासन उन्हें पदयात्रा की अनुमति दे, या उन्हें प्रधानमंत्री से मिलवाया जाए ताकि वे यूजीसी कानून वापस लेने और एससी-एसटी एक्ट को समाप्त करने की अपनी मांगों को सीधे रख सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका आंदोलन जारी रहेगा और वह धरना स्थल से नहीं हटेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एलआईसी ज्ञानपुर में कर्मचारियों का देशव्यापी हड़ताल:विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी
    Next Article
    आगरा की सड़कें गड्ढों में, हादसों का बढ़ रहा खतरा:बिना सुरक्षा के खोदी जा रही रोड, ठेकेदारों के सामने जिम्मेदार चुप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment