Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एलआईसी ज्ञानपुर में कर्मचारियों का देशव्यापी हड़ताल:विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी

    13 hours ago

    1

    0

    भदोही। वाराणसी डिविजन इंश्योरेंस एम्पलाई संगठन के बैनर तले एलआईसी कार्यालय ज्ञानपुर में कर्मचारियों ने देशव्यापी हड़ताल की। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के माध्यम से कर्मचारियों ने सरकार से कई प्रमुख मांगें कीं। इनमें वर्तमान सरकार द्वारा प्रस्तावित नए श्रम कानूनों को तत्काल वापस लेना शामिल है, क्योंकि उनका मानना है कि ये कानून मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं। अन्य मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, वर्ग 3 और चतुर्थ श्रेणी के खाली पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करना, और 100% एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) को वापस लेना शामिल है। कर्मचारियों ने एलआईसी के निजीकरण का भी पुरजोर विरोध किया। इस अवसर पर पारसनाथ यादव, सुनील कुमार सिंह, देवी प्रसाद यादव, श्री राम, अनिल कुमार, पूर्णिमा, मोनिका चौरसिया, हिमांशु उपाध्याय, विजय कुमार सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सारंग के हमले में दिव्यांग हुआ घायल:बहराइच में 5 लोगों ने भागकर बचाई जान
    Next Article
    हाथरस में आरएसपी अध्यक्ष का धरना जारी:मिलने जा रहे लोगों से पुलिस की तीखी नोक-झोंक, प्रशासन ने रोकी थी पदयात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment