Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में भाकियू ने बिजलीघर घेरा:ग्रामीण क्षेत्रों में खराब बिजली व्यवस्था पर विरोध प्रदर्शन, अधिकारियों से तीखी नोंक-झोंक

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ओडपुरा बिजलीघर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में दयनीय बिजली व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की और धरना दिया। इस दौरान उनकी अधिकारियों से तीखी नोंक-झोंक भी हुई। किसानों का आरोप था कि ग्रामीण इलाकों में दिन के समय बिजली नहीं आती, जबकि गर्मी के मौसम में इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है। अत्यधिक बिजली कटौती के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है और किसानों की फसलें भी सूख रही हैं। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई है। बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी बिजली काट दी जाती है, जबकि उपभोक्ताओं को यह तक पता नहीं होता कि उनका बिल कितना है। अधिकांश ग्रामीण उपभोक्ताओं के पास साधारण मोबाइल फोन होने के कारण वे ऑनलाइन बिल की जानकारी नहीं ले पाते और न ही समय पर भुगतान कर पाते हैं। उपभोक्ताओं के बिजली बिल गलत आ रहे... इसके अतिरिक्त, कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल गलत आ रहे हैं, लेकिन उन्हें ठीक कराने के लिए उपभोक्ताओं को बार-बार विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं। शिकायतें मिली हैं कि मीटर रीडर जानबूझकर गलत बिल बनाते हैं और उसे सही करने के नाम पर पैसे की मांग करते हैं, जो एक गंभीर विषय है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों में दिन के समय पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और अनावश्यक बिजली कटौती पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं के गलत बिलों को प्राथमिकता के आधार पर सही कराने की भी मांग की। यूनियन ने स्मार्ट मीटर प्रणाली को पारदर्शी और उपभोक्ता हित में बनाने, मीटर रीडरों एवं विजिलेंस टीमों द्वारा की जा रही अनियमितताओं की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने तथा किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की भी मांग की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रोहित ठाकुर, युवा जिलाध्यक्ष रोहित सिसोदिया, जिला सचिव अभिषेक गौतम, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश, जिला कोषाध्यक्ष जयकिशन राणा और तहसील अध्यक्ष कामेश शर्मा आदि मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में पत्नी की मौत:मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
    Next Article
    संसद में उठा अश्लील गाने सरके चुनर का मुद्दा:IB मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव बोले- सरकार कड़े एक्शन लेने के लिए प्रतिबद्ध, डायरेक्टर बोले- गाना बोतल पर बना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment