Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में बसपा की बैठक संपन्न:2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा, विस और जिला स्तर पर कई पदाधिकारी बदले

    17 hours ago

    1

    0

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक हाथरस के प्रधान होटल बाईपास पर संपन्न हुई। इसमें आगरा, अलीगढ़, मेरठ और मुरादाबाद मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी विक्रम सिंह जाटव, विजेंद्र सिंह विक्रम और अनिल कुमार बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में हाथरस के जिलाध्यक्ष राजकपूर और अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गौतम भी मौजूद थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य बहन कुमारी मायावती के निर्देशों को विधानसभा और जिला स्तर पर अवगत कराना था। मुख्य मंडल प्रभारियों ने 2027 में बसपा की सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर से लेकर विधानसभा और जनपद स्तर तक कड़ी मेहनत करने पर जोर दिया। इस बैठक में जनपद हाथरस की विधानसभाओं और जनपद स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल किए गए। विधानसभा सादाबाद में सत्येंद्र कुमार को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि भगवान सिंह कुशवाहा और दिनेश भारती को विधानसभा प्रभारी बनाया गया। हाथरस विधानसभा में आरसी निमेष और हेमबाबू धनगर को विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। सिकंद्राराऊ विधानसभा के लिए राजकुमार एडवोकेट और दिनेश चंद्र गौतम को प्रभारी नियुक्त किया गया। यह भी बताया गया कि आगामी बैठकों में निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय पदाधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। बैठक में अशोक कुमार एडवोकेट, अशोक प्रजापति, हरेंद्र कुमार, अजय कुमार सुमन, विष्णु शर्मा, श्रीमान गौतम, देवेंद्र बघेल एडवोकेट, बाली सिंह जाटव, महिपाल सिंह, नेम सिंह, पन्नालाल बौद्ध, उमेश चौधरी, मोहन मालती, जलालुद्दीन, आशीष प्रधान, संजय बघेल, बनी सिंह चटर्जी, दिनेश चौधरी, देवेंद्र, अजय कुमार सिंह और डॉ. नारायण सिंह गोला आदि उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्भ गृह में प्रवेश नहीं, अरघे से जलाभिषेक:गोंडा के दुःखहरण नाथ मंदिर पर भक्त उमड़े, भारी भीड़ देखते हुए लिया गया फैसला
    Next Article
    संभल में शादी से इनकार पर युवती को तेजाब पिलाया:चेहरा-मुंह अंदर से झुलसा, आरोपी पर केस दर्ज, दोनों अलग-अलग समुदाय के

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment