Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में शादी से इनकार पर युवती को तेजाब पिलाया:चेहरा-मुंह अंदर से झुलसा, आरोपी पर केस दर्ज, दोनों अलग-अलग समुदाय के

    19 hours ago

    1

    0

    संभल में शादी से इनकार करने पर एक युवती को कथित तौर पर तेजाब पिलाने का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार शाम थाना हयातनगर क्षेत्र में हुई। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जुनैद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि आरोपी जुनैद ने युवती को तेजाब पिलाया, जिससे उसका चेहरा और मुंह अंदर से झुलस गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। युवती के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम उसकी बहन घर पर अकेली थी। इसी दौरान जुनैद घर में घुस आया और उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि जुनैद ने धर्म परिवर्तन कराकर पत्नी बनाने की धमकी भी दी। जब युवती ने शोर मचाया, तो आरोपी ने उसके मुंह में तेजाब डाल दिया। तेजाब के कारण युवती का चेहरे का कुछ हिस्सा और मुंह अंदर से झुलस गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। फिलहाल, युवती का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि युवती की हालत गंभीर नहीं है। थाना प्रभारी उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि युवती के परिजनों की सूचना पर जुनैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि तेजाब पिलाया गया है या नहीं, इसकी पुष्टि चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो पाएगी। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में बसपा की बैठक संपन्न:2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा, विस और जिला स्तर पर कई पदाधिकारी बदले
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय रिसर्च रेटिंग में प्रदेश में प्रथम:KPI डैशबोर्ड की त्रैमासिक मॉनिटरिंग में हासिल की उपलब्धि, नवीनतम आंकड़े जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment