Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में गर्मी में बढ़े डायरिया के मरीज:सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की भीड़, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में भीषण गर्मी के चलते लोग डायरिया,उल्टी-दस्त,पेट दर्द से पीड़ित हो रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 2000 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं, जिनमें से 400 से ज्यादा इन्हीं गर्मी जनित बीमारियों से ग्रस्त हैं। सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में भर्ती हो रहे हैं। चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उपचार के साथ-साथ बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। हीट वेव से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने एक एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें नागरिकों को अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि लोग भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें। यदि बाहर निकलना आवश्यक हो तो शरीर को पूरी तरह ढककर निकलें, पूरी बांह के कपड़े पहनें, पर्याप्त पानी पीते रहें और बासी भोजन का सेवन न करें। इसके साथ ही, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और बीमार होने पर किसी योग्य चिकित्सक से परामर्श लेने की बात कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहुजन अधिकार सेना ने DM को सौंपा ज्ञापन:भीषण गर्मी में होमगार्डो के लिए सुविधाओं की मांग
    Next Article
    एटा SSP ने 41 पुलिसकर्मियों को किया ट्रांसफर:जिले में कानून व्यवस्था सुधारने और अपराध रोकने पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment