Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर मुकदमा दर्ज:एसडीएम की छापेमारी के बाद गैस एजेंसी के प्रोपराइटर सहित 7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

    4 hours ago

    2

    0

    हाथरस में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई दो दिन पहले एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह के नेतृत्व में की गई थी। कुल सात लोगों के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में मामला दर्ज किया गया है। पूर्ति निरीक्षक रोहित कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि 28 मार्च को महादेव कॉलोनी सोखना स्थित 'स्व. श्री गणेशीलाल बिल्डिंग मैटेरियल (राजू गैस वाले)' के नाम से अंकित एक मकान, उसके सामने एक टीनशेड के कमरे और उत्तर दिशा में स्थित एक अन्य मकान पर छापा मारा गया। इस दौरान घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के साथ-साथ चार गैस रिफिलिंग 'बांसुरी' और इलेक्ट्रॉनिक कांटे बरामद हुआ। मौके से इंद्रा भारत गैस एजेंसी, आशीर्वाद वाटिका कॉलोनी के 24 बुकिंग वाउचर/जीएसटी इनवॉइस मिले। इसके अलावा, 'अमित गैस सर्विस' के नाम से छपे विजिटिंग कार्ड भी बरामद हुए, जिन पर सभी कंपनियों के घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की 24 घंटे होम डिलीवरी का विवरण दर्ज था। जांच में सामने आया कि सोखना निवासी अमित, इकबाल, शकील पुत्र हबीब खां और शरीफ गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी में शामिल थे। ये चारों अवैध रूप से घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर जमा कर उनकी रिफिलिंग और कालाबाजारी कर रहे थे। एजेंसी का प्रोपराइटर भी कालाबाजारी में शामिल.. बरामद 24 बुकिंग वाउचर के आधार पर इंद्रा भारत गैस एजेंसी, आशीर्वाद वाटिका कॉलोनी, हाथरस के कार्यालय का निरीक्षण किया गया। वहां प्रबंधक योगेश कुमार मौजूद मिले। उन्हें साथ लेकर एजेंसी के नगला मोठा स्थित गोदाम का अचानक निरीक्षण किया गया, जहां सिलेंडरों का भौतिक सत्यापन हुआ। गोदाम में भरे हुए सिलेंडरों की तुलना में खाली सिलेंडर अधिक पाए गए। जांच से स्पष्ट हुआ कि इंद्रा भारत गैस एजेंसी के प्रोपराइटर सौरभ सिंह, मैनेजर योगेश कुमार और गोदाम प्रभारी देवेंद्र सिंह भी घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी में लिप्त हैं। इस मामले में गैस एजेंसी के प्रोपराइटर सौरभ सिंह के साथ-साथ अमित, देवेंद्र, इकबाल, शरीफ, शकील और योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- धुरंधर-2 से अखिलेश यादव को कष्ट:झांसी में कहा- सपा सरकार में हर जिले में एक माफिया था, योगी सरकार में समाप्त हुए
    Next Article
    CSJMU से सीखें कर्मकांड, वास्तुशास्त्र और ज्योतिर्विज्ञान:दीनदयाल शोध केंद्र में संचालित होंगे कोर्स, अप्रैल से शुरु होंगे एडमिशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment