Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- धुरंधर-2 से अखिलेश यादव को कष्ट:झांसी में कहा- सपा सरकार में हर जिले में एक माफिया था, योगी सरकार में समाप्त हुए

    3 hours ago

    2

    0

    झांसी में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने धुरंधर-2 मूवी को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा- समाजवादी पार्टी की सरकार में हर जिले में एक माफिया होता था। उनका जो स्वभाव है, उसके विपरीत कुछ होगा तो उन्हें कष्ट तो होगा ही। जिस प्रकार से उन्होंने पूरे प्रदेश में माफिया तंत्र खड़ा किया था। उन माफियाओं को योगी सरकार में समाप्त करने का काम किया गया। अब प्रदेश में कानून का राज है। आज उत्तर प्रदेश के योगी मॉडल की पूरे देश में चर्चा हो रही है। धुरंधर-2 में माफिया अतीक अहमद के किरदार को लेकर अखिलेश आपत्ति जताने के सवाल पर वह जबाव दे रहे थे। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रविवार को सखी के हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां देर शाम पत्रकारों से बातचीत की। अखिलेश से नोएडा की जनता पूछेगी? सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नोएडा जाने पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है। लेकिन अखिलेश बहुत लंबे कालखंड के बाद नोएडा गए हैं। समाजवादी पार्टी के शासन के समय की अराजकता प्रदेश भूला नहीं है। जिस प्रकार से दंगे होते थे और सरकार दंगाईयों के साथ खड़ी रहती थी। विकास की गति रुक गई थी। भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल था। जब वहां जाएंगे तो जनता निश्चित रूप से इन सब बातों को पूछेगी। केंद्र सरकार ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर रही पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि युद्ध के समय भी केंद्र सरकार देश के लोगों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर रही है। दुनिया में अनिश्चितता का माहौल है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास यात्रा के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब कोई भी समस्या नहीं है। जितनी ऊर्जा की आवश्यता है, सरकार उसको पूरा कर रही है। विपक्ष का एजेंडा समाज में अनिश्चितता और निगेटिव एजेंडा चलाने का है। देश की जनता ये सब जानती है। भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में केंद्र और प्रदेश सरकार के कामों का लेखा-जोखा जनता के बीच रखेंगी। 2027 में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। इस दौरान एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में दिनदहाड़े चोरी, घर से नकदी-जेवर गायब:चोरों ने ATM से निकाले 18 हजार रुपये, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    हाथरस में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर मुकदमा दर्ज:एसडीएम की छापेमारी के बाद गैस एजेंसी के प्रोपराइटर सहित 7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment