Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में घर के बाहर रखे ट्रांसफार्मर से करंट लगा:तौलिया छूते ही 15 साल का किशोर झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती

    14 hours ago

    1

    0

    हाथरस के जलालपुर गांव में सोमवार सुबह घर के बाहर रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा उस समय हुआ जब किशोर सुबह हाथ-मुंह धो रहा था और उसका तौलिया कथित तौर पर ट्रांसफार्मर से छू गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे की है। जलालपुर गांव निवासी 15 वर्षीय गगन कौशिक, पुत्र नारायण कौशिक, सुबह उठकर घर के बाहर हाथ-मुंह धो रहा था। इसी दौरान उसके तौलिया का एक हिस्सा घर के बाहर रखे ट्रांसफार्मर से छू गया। परिजनों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे गगन गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद परिजन गगन को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 'कई बार शिकायत की, फिर भी नहीं हटाया ट्रांसफार्मर' परिवार का आरोप है कि उन्होंने घर के बाहर रखे ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर पर सुरक्षा कवर भी नहीं लगा है, जिससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। पहले भी हो चुका है हादसा परिजनों का दावा है कि इससे पहले भी इसी ट्रांसफार्मर की वजह से एक अन्य व्यक्ति हादसे का शिकार हो चुका है। उन्होंने घटना की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में मंदिर चोर और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:काली मंदिर से चोरी के जेवर बरामद, इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेल कर किया रेप
    Next Article
    जौनपुर के एएसपी आतिश कुमार सिंह का कमाल:यूपी पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता में जीते 5 गोल्ड, 1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment