Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में मंदिर चोर और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:काली मंदिर से चोरी के जेवर बरामद, इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेल कर किया रेप

    16 hours ago

    1

    0

    रायबरेली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। नगर कोतवाली पुलिस ने काली मंदिर से दानपात्र और आभूषण चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। वहीं गुरुबख्शगंज पुलिस ने इंस्टाग्राम पर महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को भी दबोच लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पहला मामला नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित काली मंदिर का है, जहां दानपात्र और अन्य सामान चोरी होने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजघाट पुल के पास से आरोपी अनुज कुमार अवस्थी उर्फ गोवर्धन पंडित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया। इसमें सफेद धातु का एक छत्र, एक बाजूबंद, दो टूटे कड़े तथा पीली धातु का एक हार, एक नथुनी और दो टप्स शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म दूसरा मामला गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने एक महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी मो. अहमद निवासी अंसार नगर, जिला धुले (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी पिछले एक वर्ष से इंस्टाग्राम पर उसकी तस्वीरों को एडिट कर ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप है कि 19 जुलाई को वह अपनी रिश्तेदारी में गांव आया और मौका पाकर पीड़िता के घर में घुसकर दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को रायबरेली-लालगंज हाईवे स्थित समसेर पुरवा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी बोले- अपराधियों पर अभियान जारी रहेगा पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में युवक पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला:CCTV में कैद हुई वारदात, स्कूटी से घर लौटते समय रास्ते में रोकास मारपीट का आरोप; आरोपी फरार
    Next Article
    हाथरस में घर के बाहर रखे ट्रांसफार्मर से करंट लगा:तौलिया छूते ही 15 साल का किशोर झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment