Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक:एसपी ने नकलविहीन और निष्पक्ष परीक्षा के लिए दिए निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती-2026 की परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन और निष्पक्षतापूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने रिजर्व पुलिस लाइन में परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह परीक्षा जनपद के कुल 12 केंद्रों पर 25, 26 और 27 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन करें और उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर जोर दिया। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों और कक्षों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही, त्रिस्तरीय कंट्रोल रूम के माध्यम से भी मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों के पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की गहनता से जांच की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। संदिग्ध या दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाने को सूचित कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामितीय-पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल/इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, बटुआ, काला चश्मा, हैंड बैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का सामान, सिगरेट और गुटखा लाना पूर्ण रूप से वर्जित है। किसी भी अभ्यर्थी को उक्त सामग्री या उपकरण परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है। काफी पुलिस फोर्स रहेगा तैनात इसमें 5 क्षेत्राधिकारी (सीओ), 31 निरीक्षक, 92 उपनिरीक्षक, 241 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 74 महिला हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल और 24 होमगार्ड शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है ताकि पूरी प्रक्रिया पर प्रभावी ढंग से नजर रखी जा सके। एसपी ने अन्य दिशा निर्देश भी दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में जबरन प्रीपेड मीटर लगाने का विरोध:महिलाओं ने जिलाधिकारी को सौंपा शिकायत पत्र
    Next Article
    शादी में बिना बुलाए पहुंचे युवक को पीटा:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच कर रही है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment