Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी पर देखी व्यवस्थाएं:उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश, अफवाहों पर ध्यान न दें

    10 hours ago

    1

    0

    हाथरस में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और प्राप्त शिकायतों के मद्देनजर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ सुहानी (एचपी) गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। उन्होंने उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने एजेंसी की वितरण व्यवस्था, उपलब्ध स्टॉक, बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्टॉक पंजिका और वितरण पंजिका का गहनता से अवलोकन कर सत्यापन किया। इस दौरान, उन्होंने मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा।जिलाधिकारी ने एजेंसी पर उपलब्ध गैस सिलेंडरों की संख्या, स्टॉक और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने गैस की आपूर्ति, प्रतिदिन होने वाले वितरण और उपभोक्ताओं को समय से गैस उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं और किसी भी स्थिति में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने तुलाई मशीन पर खाली और भरे हुए गैस सिलेंडरों का वजन कराकर स्वयं जांच भी की।जिलाधिकारी ने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि वे गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखें और बुकिंग के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर उपभोक्ताओं को डिलीवरी सुनिश्चित करें। वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी हो उन्होंने यह भी कहा कि वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और एजेंसी परिसर में उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक सूचनाएं स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाएं।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में ICALS-2026 समापन:दलहन की पैदावार बढ़ाने के लिए जीन एडिटिंग पर जोर, युवा वैज्ञानिकों को मिले अवॉर्ड
    Next Article
    सहारनपुर में सीएम योगी ने शाकंभरी माता के दर्शन किए:नवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया, 75 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment