Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में सीएम योगी ने शाकंभरी माता के दर्शन किए:नवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया, 75 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की

    21 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दर्शन किए। सीएम ने यहां पहुंचकर माता शाकंभरी देवी के दर्शन-पूजन किया। इस दौरान दूर-दूर से आए श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए करीबन 2 से ढाई घंटे तक परेशान रहे। उन्हें 1:00 बजे से सड़कों पर रोका हुआ है। आस-पास के एरिया में पांच जगह पर बैरिकेट्स लगे थे। इसके बाद सीएम योगी ने सहारनपुर के लिए करीब 75 करोड़ रुपए की विकास तथा पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। फिलहाल सीएम योगी आदित्यनाथ सहारनपुर से निकल चुके हैं। वे सरसावा एयरपोर्ट पर उतरेंगे और उसके बाद लखनऊ जाएंगे। नागलमाफी में बनेगा अस्थायी हेलीपैड सीएम के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए नागलमाफी गांव के पास अस्थायी हेलीपैड तैयार कराया जा रहा है। नागलमाफी से भूरादेव तक सड़क के दोनों ओर विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। सफाई कर्मचारियों को लगाकर पूरे मार्ग को व्यवस्थित किया जा रहा है, ताकि सीएम के आगमन के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें। इससे पहले आज ही सीएम योगी हरियाणा के कैथल पहुंचे थे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोंगल गांव स्थित सिद्ध बाबा मुकुट नाथ मठ पहुंचे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा- मेरा सोभाग्य है कि मुझे बाबा मुकुट नाथ के दर्शन करने का अवसर मिला। जीते जी तो सम्मान देना ही है, गुरुओं को बाद में भी सम्मान देना चाहिए। सीएम योगी के दौरे का पल-पल का अपडेट जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी पर देखी व्यवस्थाएं:उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश, अफवाहों पर ध्यान न दें
    Next Article
    DDU में क्लाइमेट चेंज और पर्यावरण पर सेमिनार:विशेषज्ञों ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर साझा किए अपने विचार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment