Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में खाटूश्याम दर्शन से लौटे श्रद्धालु की मौत:सादाबाद के कुरसंडा गांव में हृदयाघात से निधन

    13 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के कुरसंडा गांव में राजस्थान के खाटूश्याम दर्शन से लौटे एक 45 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शनिवार देर रात घर लौटते ही उन्हें सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी संतोष कुमार (45) पुत्र खचेरमल चार दिन पहले अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए गए थे। उन्होंने परिवार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की थी। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर लौटने के तुरंत बाद संतोष कुमार ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर उनकी मौत का कारण हृदयाघात (हार्ट अटैक) बताया जा रहा है। संतोष कुमार फेरी लगाकर अपने परिवार की आजीविका चलाते थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम छा गया है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों ने बताया कि संतोष कुमार पूरी तरह स्वस्थ थे और यात्रा के दौरान भी उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई थी। इस अप्रत्याशित घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। रविवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार:एक बदमाश के पैर में लगी गोली, मोबाइल और चेन लूटते थे
    Next Article
    भदेश्वर नाथ धाम तीन क्विंटल फूलों से महका:बस्ती में महाशिवरात्रि पर भूत भावन को मानने में जुटे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment