Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार:एक बदमाश के पैर में लगी गोली, मोबाइल और चेन लूटते थे

    11 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लिंक रोड की ओर से पल्सर बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों नहीं रुके और भागने लगे। आरोप है कि भागते समय उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे घायल हालत में अस्पताल भेजा गया। दूसरे आरोपी को मौके से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान रोहित पांचाल और निखिल सागर उर्फ नीशू के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली के न्यू मॉडल शाहदरा इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार रोहित पांचाल के खिलाफ एनसीआर क्षेत्र में लूट और चोरी के आधा दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि जनवरी महीने में राजेंद्र नगर और शनि चौकी क्षेत्र से मोबाइल फोन छीनने की घटनाओं को अंजाम दिया था। ACP श्वेता यादव ने बताया कि उनके पास से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल घायल आरोपी का इलाज चल रहा है, जबकि दूसरे से पूछताछ की जा रही है। पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की और जानकारी जुटाने में लगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में भारत-पाक मैच का खुमार:रेस्टोरेंट दे रहे डिस्काउंट, होटलों में होगी लाइव स्क्रीनिंग, मंदिरों में जीत के लिए प्रार्थना
    Next Article
    हाथरस में खाटूश्याम दर्शन से लौटे श्रद्धालु की मौत:सादाबाद के कुरसंडा गांव में हृदयाघात से निधन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment