Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी:होली से पहले दूध, खोया और पनीर के नमूने लिए; नोटिस जारी

    9 hours ago

    1

    0

    हाथरस में होली से पहले आज खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की। सहायक आयुक्त रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। इस अभियान के तहत मुरसान क्षेत्र में पुराने बिजली घर के पास स्थित विनोद कुमार दूध डेयरी का निरीक्षण किया गया। मौके पर लगभग चार क्विंटल दूध बिक्री के लिए संग्रहित पाया गया। मिलावट की आशंका पर दूध का एक नमूना जांच के लिए लिया गया। साथ ही, पाई गई कमियों के आधार पर सुधार नोटिस जारी किया गया। इसके बाद मुरसान में पटा चौराहे के पास स्थित श्री केला देवी कोल्ड स्टोरेज का भी निरीक्षण किया गया। यहां आलू भंडारित पाया गया, लेकिन खोया नहीं मिला। खाद्य कारोबारी ने बताया कि वे खोया का भंडारण नहीं करते हैं। मुरसान के पास फुसकरा गांव में कान्हा पनीर डेयरी का निरीक्षण किया गया और वहां पाई गई कमियों के आधार पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। मेंडू बाजार में अशोक मिष्ठान भंडार और उनके गोदाम का निरीक्षण किया गया। मौके पर खोया निर्माण कार्य चल रहा था। संदेह के आधार पर खोया का एक नमूना जांच के लिए लिया गया। तत्पश्चात टीम ने बाजार का पैदल निरीक्षण किया और किराना व मिठाई विक्रेताओं को आवश्यक निर्देश दिए। ग्राम परसारा स्थित मुखिया ग्रामोद्योग का भी निरीक्षण किया गया, जहां आटा और सरसों के तेल का निर्माण व पैकिंग कार्य चल रहा था। निरीक्षण में पाई गई कमियों के संबंध में कारोबारी गौरव सिंह को आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। खाद्य सचल टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विकास कुमार, करतार सिंह और सुरेंद्र कुमार गोड शामिल थे। यह छापेमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिस्ट्रीशीटर वाहिद इकबाल की 1 करोड़ की संपत्ति कुर्क:गैंगस्टर समेत 21 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज
    Next Article
    मच अवेटेड रीयूनियन:रजनीकांत-कमल की ‘KHxRK’ का इंट्रोडक्शन वीडियो जारी, 47 साल बाद एक साथ नजर आएंगे दोनों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment