Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में मूंछ वाले रामजी की रथयात्रा निकली:रामनवमी पर भव्य आयोजन, 145 साल पुरानी परंपरा जारी

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में रामनवमी के अवसर पर आज शाम शहर की प्रसिद्ध मूंछ वाले रामचंद्र जी की रथयात्रा निकाली गई। यह यात्रा चामड़ गेट से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रथयात्रा के दौरान भगवान श्री रामचंद्र जी के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और भव्य स्वागत करके यात्रा का अभिनंदन किया गया, जिससे पूरा शहर भक्तिमय हो गया। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने विशेष स्वागत की व्यवस्था की थी। यात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड, हाथरस की प्रसिद्ध काली और भैरव का जीवंत प्रदर्शन तथा पटावनेती की पारंपरिक कला श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। यह गौरवशाली परंपरा वर्ष 1882 में स्वर्गीय सेठ बेनीराम जी पोद्दार द्वारा शुरू की गई थी। बताते हैं कि वृंदावन में रंगजी का मेला देखने के दौरान एक टिप्पणी से प्रेरित होकर सेठ बेनीराम जी ने हाथरस में एक अद्वितीय मेला शुरू करने का संकल्प लिया था। उन्होंने मात्र 15 दिनों में रथ का निर्माण करवाकर इस परंपरा की नींव रखी, जो अब 145 वर्षों से निरंतर जारी है। यह भव्य आयोजन श्री हनुमान जी महाराज एवं ठाकुर श्री कृष्ण चंद्र जी महाराज बिराजमान मंदिर, बेनीराम बाग के प्रबंधक तुलसी प्रसाद पोद्दार के सान्निध्य और मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। देर शाम तक शहर में इस रथयात्रा की धूम मची रही। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी और भाजपा के नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इससे पहले हुई पूजा-अर्चना में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा भी उपस्थित थे। आयोजन में प्रबंधक तुलसी प्रसाद पोद्दार और पुनीत पोद्दार के साथ गोविंद पोद्दार, शशांक पोद्दार, प्रेम पोद्दार, अनुरुद्ध, तरुण, पारस, करण, पिंटू चूरन वाले, रौयम, अंकुर अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अतुल कुमार, कृष्ण अग्रवाल 'बंटी', सर्वांग, पीयूष अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, देवी गुरु, मुन्नालाल शर्मा, अरुण शर्मा, श्रीकृष्ण खेतान, सतीशचंद्र टालीवाल, मनोज शर्मा, विनय राजगढ़िया, प्रदीप राजगढ़िया, गौरव खंडेलवाल आदि भी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा नेता ने भगवान राम-उनकी मां काे अपशब्द कहे:लखनऊ में हिंदू संगठन बोले- FIR दर्ज हो, हजरतगंज थाने में शिकायत दी
    Next Article
    रामपुर में पेट्रोलियम, गैस आपूर्ति सामान्य:प्रशासन ने अफवाहों से बचने और अनावश्यक भंडारण न करने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment