Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में महिला ने की आत्महत्या की कोशिश:पति से झगड़े के बाद फांसी लगाई, हालत गंभीर

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा परसौली गांव में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। 32 वर्षीय संगीता, पत्नी विजय, की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, संगीता का अपने पति से झगड़ा हो गया था। इसी विवाद के बाद उसने रात्रि में फांसी लगा ली। परिवार के सदस्यों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत नीचे उतारा और पड़ोसियों को सूचना दी। पुलिस ने परिवार के लोगों से की पूछताछ पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संगीता को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता चल सके कि महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। संगीता के तीन बच्चे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP बोर्ड की परीक्षाएं आज से, जिले में 117 केंद्र:वाराणसी में 92277 परीक्षार्थी देंगे इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा, नकल माफियाओं पर नजर
    Next Article
    सहारनपुर में 89 सेंटरों पर यूपी बोर्ड एग्जाम:3660 सीसीटीवी से निगरानी के बीच 65 हजार से अधिक छात्र परीक्षा देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment