Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP बोर्ड की परीक्षाएं आज से, जिले में 117 केंद्र:वाराणसी में 92277 परीक्षार्थी देंगे इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा, नकल माफियाओं पर नजर

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलने वाली इन परीक्षाओं के लिए वाराणसी में कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में इंटर और हाईस्कूल में इस बार कुल 92277 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं। पहले दिन सामने हिंदी का पेपर दोनों पालियों में होगा। पहली पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटर के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में नकाल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पैनी नजर रखी जा रही है। सभी परीक्षाकेंद्रों को सीसीटीवी सर्विलांस पर रखा गया है। क्वींस कालेज में बने कमांड सेंटर से इन सभी पर निगरानी की जाएगी। आज से कड़ी सुरक्षा में होगी परीक्षा जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया - यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही है। जिन्हे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है। जिले के 403 कालेजों के लिए कुल 117 सेंटर बनाए गए हैं। इस वर्ष हाईस्कूल में 46300 जबकि इंटरमीडिएट में 45977 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड की ओर से पहले दिन हिंदी की परीक्षा कराई जाएगी। लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्रवाई जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया -यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्था की सही तरीके से निगरानी के लिए जिले को 12 सेक्टर और 8 जोन में बांटा गया है। इसके तहत 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 8 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। यहां लगाए गए टीवी स्क्रीन पर शहर से लेकर गांव में बनाए गए केंद्रों की हर गतिविधि दिखाई देगी। केंद्रों पर परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। केंद्राध्यक्षों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दिए गए सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। लापरवाही बरतने पर संबंधित व्यक्ति छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सेन्ट्रल जेल में भी बना है सेंटर जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया - परीक्षा को लेकर सेन्ट्रल जेल में भी सेंटर बनाया गया है। नका विहीन परीक्षा कराने के लिए जिले में उड़ाका दल की पांच टीमें भी गठित की गई हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से 5.15 बजे तक होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्राजील के राष्ट्रपति आज भारत के दौरे पर आ रहे:14 मंत्री, 260 कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी आएगा; दिल्ली की AI समिट में शामिल होंगे
    Next Article
    हाथरस में महिला ने की आत्महत्या की कोशिश:पति से झगड़े के बाद फांसी लगाई, हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment