Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में परशुराम रथयात्रा महोत्सव, रसिया दंगल आयोजित:दो अखाड़ों के बीच हुआ कड़ा मुकाबला, परिणाम बराबरी पर

    2 hours ago

    2

    0

    हाथरस में भगवान परशुराम रथयात्रा महोत्सव के तहत बुर्ज वाला कुआं स्थित भगवान परशुराम चौक पर एक विराट रसिया दंगल का आयोजन किया गया। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ‘योगा पंडित’ ने दोनों अखाड़ों के उस्तादों और संचालकों का हाथ मिलवाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दंगल में मनोज-विजेंद्र शर्मा अखाड़ा (खिच्चोमल आटे वाले, अटल टाल) और रामवीर सिंह प्रधान अखाड़ा (विप्र चंदो लाला डल्लावरी) आमने-सामने थे। दोनों ही अखाड़ों ने अपनी अनूठी शैली, तर्क और सुरों के माध्यम से भगवान श्री परशुराम का भव्य गुणगान किया। रसिया गायकों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा, जिससे माहौल भक्तिमय और रोमांचकारी बन गया। कड़े मुकाबले के बाद निर्णायकों ने परिणाम बराबरी पर घोषित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ बसपा नेता एवं आरपीएम ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. अविन शर्मा, वरिष्ठ सपा नेता धीरज पांडे और गजेंद्र उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रसिया दंगल का संचालन ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष बालकिशन शर्मा ‘बालू गुरु’ ने प्रभावी ढंग से किया। इससे पहले, ब्राह्मण महासभा द्वारा रथयात्रा में विभिन्न माध्यमों से सहयोग देने वाले समाजसेवियों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद.... इस सम्मान समारोह का संचालन महासभा के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी बौहरे प्रशांत शर्मा ने किया। इस अवसर पर संजय शर्मा (बीबीसीएन), जय शर्मा, तरुण शर्मा, राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, अमीकांत शर्मा, मदन मोहन गौड़, सत्य प्रकाश रंगीला, डॉ विकास शर्मा, नरेंद्र तिवारी, अभिषेक ट्रांसपोर्ट, विशाल सारस्वत, सुशील गौड़, संजीव उपाध्याय, दिलीप उपाध्याय, सचिन, करण शर्मा, मयंक शर्मा, प्रतीक शर्मा, उदित शर्मा, गोविंद शर्मा, चंद्र मोहन शर्मा, नवीन, हर्ष उपमन्यु, नीरज उपाध्याय, हेमकांत, दिनेश गुरु, कृष्ण वल्लभ, कपिल, मोहनीश कांत, जीवनलाल शर्मा, जय तिवारी, राजकुमार कोठीवाल, ललित कोठीवाल, नितिन सारस्वत, गौरव शर्मा, सुनील गौतम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। यह पूरा आयोजन न केवल सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत करने वाला रहा, बल्कि इसने समाज में एकता और उत्साह का संदेश भी दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में भारत मुक्ति मोर्चा का पैदल मार्च:यूजीसी बिल लागू करने, ओबीसी जनगणना की मांग
    Next Article
    रामपुर में स्वास्थ्य विभाग ने गिनाईं 9 साल की उपलब्धियां:आयुष्मान से लाखों का इलाज, किशोर-किशोरी स्वास्थ्य पर विशेष जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment