Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में रंगभरनी एकादशी पर निकली शोभायात्रा:जमकर उड़ा रंग और गुलाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में रंगभरनी एकादशी पर होली पर्व का आगाज हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर शहर के गोविंद भगवान मंदिर से एक शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा घंटाघर स्थित गोविंद भगवान मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए जलेसर रोड स्थित आंधीवाल बगीची तक पहुंची। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु होली के रंगों में सराबोर होकर भजन और रसिया गा रहे थे। 'आज बिरज में होली रे रसिया' और 'मेरी चुनरी में लग गयो दाग री, ऐसो चटक रंग डारो' जैसे गीतों पर लोग झूम रहे थे। शोभायात्रा में कई झांकियां भी शामिल थीं। पूरे रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान फूलों की वर्षा की गई और लोगों ने रंग-गुलाल उड़ाया। पूरा माहौल होली की मस्ती में डूबा हुआ था। कार्यक्रम में मुकुल आनंद, मनु वाष्र्णेय, अजय वाष्र्णेय, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल, अतुल वार्ष्णेय, रौनक वार्ष्णेय, मयंक वार्ष्णेय, योगेंद्र वार्ष्णेय, यतेंद्र वाष्र्णेय, नवरत्न वाष्र्णेय, शैलेंद्र सर्राफ और शिवकुमार वाष्र्णेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। शोभायात्रा के साथ पुलिस बल भी मौजूद था। देखें शोभायात्रा की तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में आबकारी विभाग की छापेमारी:78 लीटर कच्ची शराब बरामद; 4 केस दर्ज, 250 किलो लहन नष्ट
    Next Article
    कुशीनगर में होली को लेकर प्रशासन अलर्ट:46 मजिस्ट्रेट तैनात, होलिका दहन और होली शांतिपूर्ण संपन्न कराने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment