Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप:पति के दूसरी महिला से हैं अवैध संबंध, मारपीट और जान से मारने की धमकी

    14 hours ago

    1

    0

    हाथरस में एक महिला ने अपने ससुरालियों के खिलाफ महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। कश्यप नगर सादाबाद निवासी रेखा ने आरोप लगाया है कि शादी के 18 साल बाद भी उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। रेखा की शादी वासदेव उर्फ अमन से हुई थी। उसके पति वासदेव नई दिल्ली के सी-313 गली फूलावाली, श्री गायत्री मेडिकल के पास रहते हैं। रेखा के साथ उसकी 16 वर्षीय बेटी संध्या, 14 वर्षीय बेटा वरुण और 2 वर्षीय बेटा दिव्यांश भी रहते हैं। रेखा ने बताया कि उसके ससुरालियों का व्यवहार शुरू से ही लालची प्रवृत्ति का रहा है। शादी में उसके पिता ने ससुरालियों की मांग पर करीब तीन लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद, ससुराल वाले उसे लगातार परेशान करते रहे और दहेज की मांग जारी रखी। पीड़िता के पिता ने उसके जीवन-यापन के लिए एक प्लॉट खरीदने हेतु पैसे दिए थे। हालांकि, ससुरालियों ने वह प्लॉट रेखा के नाम न कराकर वासदेव की मां के नाम लिखवा लिया। रेखा ने उस प्लॉट के निर्माण में भी कुछ पैसे दिए और मकान में एक परचूनी की दुकान भी खुलवाई। उसने आरोप लगाया कि वासदेव के एक अन्य महिला से नाजायज संबंध हैं। वासदेव शराब पीकर उसे मारता-पीटता है, गाली-गलौज करता है और उसे व तीनों बच्चों को जहर देकर जान से मारने की धमकी देता है। रेखा ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसके मकान को हड़पना चाहते हैं। वासदेव ने मकान पर कर्ज भी ले रखा है और वे उसे मकान से बेघर करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से उसे और उसके बच्चों के जीवन को खतरा है। महिला थाना पुलिस कर रही जांच ससुराल वाले उसके भाइयों पर एक लाख रुपए की मांग के लिए दबाव बना रहे हैं, यह कहते हुए कि मकान का कर्ज चुकाना है और प्लॉट उसके पिता ने दिलवाया था, तो कर्ज भी उसके भाई भरेंगे। पिछले तीन वर्षों से उसे भरण-पोषण के लिए कोई राशि नहीं दी गई है। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी जिला अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की 2 घंटे हड़ताल:पुलिस पर वार्ड बॉय से अभद्रता का आरोप, सभी सेवाएं प्रभावित
    Next Article
    बलिया में नलकूप के पास मिला किशोर का शव:घर से बारात जाने को कहकर निकला था, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment