Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सड़क हादसे में कोल्ड स्टोरेज कर्मचारी की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    17 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में शिवांग कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान सासनी कस्बे के मोहल्ला नया बिजलीघर निवासी 22 वर्षीय संजय कुमार पुत्र यतेंद्र कुमार के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा वह शिवांग कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत था। घटना आज सुबह शिवांग कोल्ड स्टोरेज के निकट हुई, जब संजय पैदल ही कोल्ड स्टोरेज की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। परिवार के सदस्य घायल संजय को उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस हाथरस ले आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अविवाहित था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:लिवइन में रह रहा युवक फांसी पर लटका मिला, नाले में मिला न्यूड युवक का शव
    Next Article
    एटा में दस्तावेज लेखक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर:उपनिबंधक कार्यालयों के निजीकरण और निबंध मित्रों की नियुक्ति का विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment