Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में टीएमसी सांसद के खिलाफ शिकायत:राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संस्थापक ने IPS के चरित्र हनन की कोशिश का आरोप लगाया

    1 hour ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। उन्होंने मोइत्रा पर आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के चरित्र हनन की कोशिश का आरोप लगाया है। यह तहरीर कोतवाली सदर और फिर पुलिस अधीक्षक को दी गई। दीपक शर्मा ने अपनी तहरीर में बताया कि आज सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' देखते समय उनकी नज़र एक पोस्ट पर पड़ी। इस पोस्ट में महुआ मोइत्रा ने आईपीएस अजय पाल शर्मा को टैग करते हुए एक अश्लील वीडियो में उनकी उपस्थिति का दावा किया था।ॉ शर्मा ने आगे कहा कि यह वीडियो साल 2016 में जांच का विषय रहा था, जिसके बाद सरकार ने आईपीएस अजय पाल शर्मा को क्लीन चिट दे दी थी। जांच में सामने आया था कि यह वीडियो गुड़गांव के किसी व्यापारी का था, न कि अजय पाल शर्मा का। तहरीर के अनुसार, महुआ मोइत्रा ने अपने अकाउंट से अजय पाल शर्मा को 'फंटा' और 'फेयर एंड लवली बबुआ' जैसे आपत्तिजनक शब्दों से भी संबोधित किया है। दीपक शर्मा ने की कार्रवाई की मांग... दीपक शर्मा ने इसे एक आईपीएस अधिकारी के चरित्र को बदनाम करने का प्रयास बताया। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में दीपक शर्मा को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलहा सीट पर भाजपा से पहली पसंद बनीं सरोज सोनकर:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार रमेश गौतम, बसपा से रमेश कुमार; बाकी कैंडिडेट्स के बारे में जानिए
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा:मुकदमा वापस लेने का दबाव, पीड़ित SSP कार्यालय पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment