Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा:मुकदमा वापस लेने का दबाव, पीड़ित SSP कार्यालय पहुंचा

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में पुराने मुकदमों को वापस लेने के दबाव के कारण हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में घायल पीड़ित पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचकर एसपी देहात महादिक अक्षय संजय से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी पक्ष 2015 और 2019 के विचाराधीन मुकदमों को वापस लेने का लगातार दबाव बना रहा था, और इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, यह घटना थाना बुढ़ाना क्षेत्र के वैल्ली गांव में 27 अप्रैल की शाम को हुई। उस समय पीड़ित का पुत्र गौतम मोर्य अपने बीमार पिता को अस्पताल से घर लेकर पहुंचा था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसियों ने धारदार हथियारों के साथ उनके घर में घुसकर पूरे परिवार पर हमला कर दिया। शिकायत में बताया गया है कि हमलावरों ने फावड़े से गौतम के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी जेब से 40 हजार रुपये भी निकाल लिए और कहा कि यह रकम मुकदमे में काम आएगी। जब परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, तो उन पर भी लाठी-डंडों से हमला किया गया। महिलाओं पर छत से ईंट-पत्थर फेंकने के आरोप भी लगाए गए हैं। झूठे मुकदमों में फंसाने की बात पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई थी और अगले दिन थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई। हालांकि, उनका आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके विपरीत, आरोपी पक्ष द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं और झूठे मुकदमों में फंसाने की बात कही जा रही है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने, उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में टीएमसी सांसद के खिलाफ शिकायत:राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संस्थापक ने IPS के चरित्र हनन की कोशिश का आरोप लगाया
    Next Article
    सम्भल में कहासुनी के बाद विवाद, VIDEO:महिला के दांत टूटे, एक ही परिवार के तीन घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment