Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में व्यापारी से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार:12 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी, एक आरोपी कर चुका है कोर्ट में सरेंडर

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में एक व्यापारी से 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 11 मार्च को व्यापारी को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगी थी। हाथरस निवासी राहुल वार्ष्णेय ने 11 मार्च को हाथरस गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी खरबूजा बीज मगज की फैक्ट्री ग्राम टिपरस से नगला चौखा जाने वाले रास्ते पर है। उसी दिन शाम करीब 4:45 बजे जब वह फैक्ट्री में थे, तब रामू निवासी नगला अलिया और उसके साथी ने उन्हें फोन कर 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त रामू उर्फ भूपेंद्र को गुरुग्राम, हरियाणा के कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर 10(A) से गिरफ्तार किया। हाथरस गेट पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि 11 मार्च को शाम करीब 4:45 बजे उसने अपने सह-अभियुक्त के साथ मिलकर राहुल वार्ष्णेय को फोन किया था। इस दौरान उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। 20 हजार रुपए की रंगदारी वसूली भी थी... अभियुक्त ने यह भी बताया कि इस घटना से लगभग 15 दिन पहले उसने और उसके साथी ने मिलकर फैक्ट्री मालिक/वादी को धमकाकर 20,000 रुपये की रंगदारी वसूली थी। यह रकम उन्होंने आपस में 10-10 हजार रुपये बांट ली थी। गिरफ्तार अभियुक्त रामू उर्फ भूपेंद्र एक शातिर अपराधी है और पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ हाथरस में मारपीट, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास और बंधक बनाने जैसी गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में नामजद अन्य अभियुक्त राजकुमार पुत्र श्याम सुंदर निवासी नगला चौखा, हाथरस गेट ने 13 मार्च को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्तार के भाई मंसूर अंसारी डीएम के पास पहुंचे:हाईकोर्ट के आदेश पर कुर्क संपत्ति वापस दिलाने की मांग
    Next Article
    विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दीया-कुल्हड़ बनाए, VIDEO:कानपुर में चलाया चाक, बोले- शिल्पकार आत्मनिर्भर भारत की ताकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment