Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में युवक की हत्या का मामला:एक किशोर सहित दो की गिरफ्तारी, अन्य की तलाश में दबिश

    15 hours ago

    1

    0

    हाथरस में 18 मई को हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस इस मामले में अब तक एक किशोर सहित दो को गिरफ्तार कर चुकी है। यह घटना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकपुरा में हुई थी। 18 मई को गांव ढकपुरा में ओमी उर्फ ओमप्रकाश और उसके पड़ोसी महेंद्र पुत्र राजपाल के बीच घरेलू बातों को लेकर शराब के नशे में कहासुनी हो गई थी। महेंद्र के बेटे द्वारा अपने पिता को गाली देने पर ओमी ने इसे द्वेष मान लिया। इसके बाद ओमी ने अपने दोस्तों को बुलाकर गाली-गलौज शुरू कर दी। चबूतरे पर बैठे आकाश के चचेरे भाई सोनू पुत्र रामवीर ने जब इसका विरोध किया, तो उसे गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। एक आरोपी को मुठभेड़ में किया था गिरफ्तार... इस मामले में पुलिस ने आरोपी ऋषभ मीणा पुत्र कुंवरसैन मीणा निवासी बोझिया, थाना हाथरस जंक्शन को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। इसके अतिरिक्त, एक नामजद किशोर को भी गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा तहसीलदार ने सरकारी वाहन छोड़ा, साइकिल से गांव पहुंचे:जनगणना निरीक्षण कर दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Next Article
    जौनपुर में एक लाख का इनामी रवि यादव मुठभेड़:पुलिस ने 25 दिन बाद फरार आरोपी को मार गिराया, दूल्हे की रास्ते में गाड़ी रोककर की थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment