Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस पहुंचे आकाश आनंद:सादाबाद में बसपा प्रत्याशी के नाम की कर सकते हैं घोषणा, 20 हजार समर्थकों के आने का दावा

    7 hours ago

    1

    0

    बसपा सुप्रीमो के भतीजे व पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद आज हाथरस पहुंचे। यहां सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के कूपा रोड स्थित उत्सव गार्डन में हो रहे कार्यकर्ता सम्मेलन में जनसभा को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के लिए एक बड़ा मंच तैयार किया गया है। कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजक व पूर्व बसपा प्रत्याशी डॉ अविन शर्मा का कहना है कि सम्मेलन में करीब 20 हजार लोग शामिल होंगे। सादाबाद में आकाश आनंद का सादाबाद में यह पहला दौरा है। माना जा रहा है कि आकाश आनंद हाथरस के इस सम्मेलन से पश्विमी यूपी से चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे। वो आज सादाबाद सीट पर डॉ. अविन शर्मा को प्रत्याशी के तौर पर घोषित कर सकते हैं। हालांकि कैंडिडेट के चयन को लेकर बसपा सुप्रीमो पहले ही ऐलान कर चुकी हैं कि कैंडिडेट का फाइनल डिसीजन उनका होगा। आकाश सिर्फ चयन किए गए कैंडिडेट के नाम की घोषणा कर सकते हैं। उम्मीदर कौन होगा ये तय करने का अधिकार आकाश को नहीं होगा। बसपा सुप्रीमो ने कहा- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को बड़ा संदेश दिया। मायावती ने साफ किया कि यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का अंतिम फैसला वही करेंगी। आकाश आनंद की भूमिका सिर्फ उनकी मंजूरी से तय उम्मीदवारों की घोषणा करने तक सीमित है। मायावती ने सोशल मीडिया पर उनके कद और टिकट बांटने को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को भी खारिज कर दिया। तीसरे स्थान पर रही थी बसपा गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बसपा तीसरे स्थान पर रही थी। यहां आरएलडी के प्रदीप चौधरी ने जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर भाजपा के दिवंगत नेता व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय रहे थे। तीसरे नंबर पर बसपा कैंडिडेट डॉ अविन शर्मा रहे थे। 2022 के चुनाव के दौरान भाजपा के उत्तर प्रदेश में आरएलडी से गठबंधन नहीं था। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में आरएलडी चीफ जयंत चौधरी भाजपा से गठबंधन कर एनडीए में शामिल हो गए थे। आकाश आनंद के कार्यकर्ता सम्मेलन के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइये…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में नहर उतराता मिला युवक का शव:गेहूं पिसवाने घर से निकला था, रास्ते में पड़ी मिली साइकिल, बिखरा मिला आटा
    Next Article
    मुरादाबाद में फिर एक युवक पर तेंदुओं का हमला:तड़के 4 बजे एक तेंदुआ पिंजड़े में फंसा; 11:30 बजे 3 तेंदुओं का फिर अटैक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment