Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस पुलिस ने 6 बदमाश पकड़े:52 लाख की कॉपर की सिल्लियां मिलीं, 3 महीने से रच रहे थे साजिश

    19 hours ago

    1

    0

    हाथरस पुलिस ने एक बड़े कॉपर गबन मामले का खुलासा किया है। शनिवार को दोपहर 1 बजे के लगभग छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 52 लाख रुपये मूल्य की 26 कॉपर सिल्लियां और दो तमंचे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में हुई। 23 जून को हरदोई निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने सिकंदराराऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 21 जून की शाम को राजेश कुमार नामक व्यक्ति एक ट्रक कंपनी का कॉपर लेकर गया था। 22 जून को जब माल फर्म तक नहीं पहुंचा तो ट्रांसपोर्ट कंपनी ने सुबह 10 बजे पुष्पेंद्र को सूचित किया। जीपीएस ट्रैकिंग से पता चला कि ट्रक सिकंदराराऊ के पुठखेड़ा गांव के सामने खड़ा है, जिसमें ड्राइवर नहीं है और अधिकांश माल गायब है। खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि वे पिछले लगभग तीन महीने से चोरी और गबन की इस घटना की साजिश रच रहे थे। उन्होंने 21 जून की रात को इस योजना को अंजाम दिया। ट्रक चालक राजेश कुमार उर्फ बंटी निवासी एटा की मिलीभगत से ट्रक में लदी 48 कॉपर सिल्लियों में से 36 सिल्लियां मैनपुरी के कुरावली जंगल में उतार ली गई थीं। शेष 12 सिल्लियां ट्रक में छोड़कर पुष्पेंद्र निवासी फिरोजाबाद को ट्रक के साथ सिकंदराराऊ की ओर भेज दिया गया था। सभी आरोपी शातिर किस्म के बदमाश... पुष्पेंद्र ट्रक को सिकंदराराऊ हाईवे पर छोड़कर फरार हो गया था। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह योजना इसलिए बनाई थी ताकि पुलिस को लगे कि राजेश के साथ लुटेरों ने लूटपाट की है। वे उतारी गई सिल्लियों को बेचने के लिए दिल्ली जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी गाड़ी खराब हो गई। उन्होंने सभी सिल्लियां उतारकर झाड़ियों में छिपा दीं। खराब वाहन को संदीप निवासी एटा मरम्मत के लिए ले गया था और बची हुई 10 सिल्लियां उसी के पास हैं। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी शातिर बदमाश हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि सभा:सिखलाई रेजीमेंट ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को किया याद
    Next Article
    संभल में साइबर कैफे से 80 हजार की चोरी:शटर तोड़कर 40 कीपैड मोबाइल, लैपटॉप और चार्जर ले गए चोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment