Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस दाऊजी मेले का ठेका 1.05 करोड़ में उठा:बदायूं की फर्म ने मिला ठेका, 20 दिन तक रहेगी मेले की धूम

    4 hours ago

    1

    0

    हाथरस के प्रसिद्ध प्रांतीय लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के तहबाजारी ठेके की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार मेले का ठेका 1 करोड़ 5 लाख 53 हजार रुपये (105.53 लाख रुपये) में अंतिम रूप से उठा है। लोक निर्माण विभाग की देखरेख में हुई वित्तीय बिड प्रक्रिया में बदायूं की याह-याह एंटरप्राइजेज फर्म ने सबसे ऊंची बोली लगाकर यह ठेका हासिल किया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि ठेके की स्वीकृत राशि 105.53 लाख रुपये है। इस पर नियमानुसार 18 प्रतिशत की दर से वस्तु एवं सेवा कर (GST) अलग से देय होगा। ठेका तय होने के बाद अब मेला स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से शुरू होगा। ठेकेदार फर्म मेला प्रांगण में प्लॉटों का सीमांकन, दुकानों का आवंटन, झूलों, सर्कस व मीना बाजार के लिए स्थान तय करने के साथ ही प्रकाश और सफाई जैसी प्राथमिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी। इस वर्ष मेले का शुभारंभ 15 सितंबर को बलदेव देवछठ के मौके पर होगा। लगभग 20 दिनों तक चलने वाले इस राज्यस्तरीय मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु और व्यापारी पहुंचते हैं। ठेका उठने के साथ ही अब व्यापारियों और शहरवासियों में मेले की तैयारियों और आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में जमीन विवाद पर मारपीट, छह घायल:तीन महिलाएं भी शामिल, दो गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर; FIR
    Next Article
    डीएम अस्मिता लाल ने यमुना घाट का निरीक्षण किया:श्मशान घाट की सफाई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment