Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हृदय रोग से पीड़ित बुजुर्ग की गैस गोदाम पर मौत:चक्कर खाकर नीचे गिरे, लोगों ने सीपीआर दिया; अस्पताल में मृत घोषित किया

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने के लिए गए एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्हें चक्कर आने के बाद वह गिर पड़े, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सीपीआर देने का प्रयास किया और निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि बुजुर्ग को दिल का दौरा पड़ा था। यह घटना शुक्रवार को शहर के लाल सराय स्थित गैस एजेंसी के पीछे गोदाम पर हुई। मोहल्ला मनिहारी निवासी मुख्तार अंसारी सुबह घर से सिलेंडर लेने गए थे वह गोदाम पर थे, तभी उन्हें चक्कर आया और वे जमीन पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और सीपीआर देने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें तत्काल एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। परिजनों को सूचना मिलने पर वे भी नर्सिंग होम पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मुख्तार अंसारी को मृत घोषित कर दिया। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि वे हृदय रोग से पीड़ित थे और नियमित रूप से दवाओं का सेवन कर रहे थे। अल्तमश अंसारी ने बताया मृतक हमारे फूफा थे। यह सुबह पानी की टंकी के सामने गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए थे। वहां उनको चक्कर आया वह गिर गए। मौजूद लोगों ने सीना आदि ठोका। घर वालों की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचे वहां मौजूद लोग अस्पताल ले जा चुके थे। वहां डॉक्टर ने मृत बता दिया था। बताया वह बीमार भी रहते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी गिरफ्तार:युवती बोली- गर्भपात कराने व जान से मारने की धमकी दी
    Next Article
    कल मेरठ आएंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और बाबा रामदेव:साकेत में चन रहे चार दिवसीय सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव में होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment