Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    HPCL कांड के आरोपी की 6 दुकानें अवैध, चलेगा बुलडोजर:प्लांट कैंपस में बनेगी पुलिस चौकी, SSP के बाद CO भी हटाए गए

    4 hours ago

    1

    0

    बदायूं में HPCL प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी अजय प्रताप उर्फ रामू के परिवार पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की मां किरन देवी के नाम संचालित राशन कोटा अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया है। जांच में वितरण प्रणाली से जुड़ी शिकायतें सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। वहीं मूसाझाग क्षेत्र में सड़क किनारे बनाई गईं आरोपी की 6 दुकानों को भी प्रशासन ने अतिक्रमण मानते हुए हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार शाम लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश कर ली है, जिसमें दुकानों का निर्माण सड़क की जमीन पर पाया गया। उपजिलाधिकारी दातागंज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पैमाइश के बाद अतिक्रमण की पुष्टि हुई है। संबंधित लोगों को कार्रवाई की सूचना दे दी गई है और जल्द ही बुलडोजर चलाकर सड़क की जमीन को खाली कराया जाएगा। नोटिस जारी कर दिया गया है। वहीं सीएम योगी ने भी मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई है। HPCL प्लांट कैंपस में पुलिस चौकी भी बनाई जाएगी। एसएसपी के बाद सीओ भी हटाए गए वहीं एसएसपी के बाद अब सीओ उझानी डॉ देवेंद्र कुमार पचौरी भी हटा दिए गए हैं। उन्हें डीजीपी ऑफिस से अटैच किया गया है। उझानी सर्किल में ही मूसाझाग थाना आता है। इसी इलाके में मौजूद एचपीसीएल प्लांट में डबल मर्डर हुआ था। सीओ देवेंद्र कुमार के स्थान पर यूपी 112 सेवा लखनऊ में तैनात CO राहुल पाण्डेय को उझानी सर्किल का चार्ज दिया गया है। चौकी में दो दरोगा और 8 पुलिसवाले होंगे तैनात वहीं HPCL प्लांट को भयमुक्त माहौल में संचालित करने के लिए एक पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। दो दरोगा और 8 पुलिस वालों की तैनाती होगी। डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने प्लांट का निरीक्षण कर वहां तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। शुक्रवार को कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने यहां पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। एसएसपी से अतिरिक्त बल की तैनाती की मांग की थी। इसके परिणामस्वरूप वहां पीएसी तैनात की गई। अब डीएम और एसएसपी ने स्थायी पुलिस चौकी बनाने का फैसला किया है, ताकि प्लांट स्टाफ के मन से भय समाप्त हो और संचालन सुचारु रूप से जारी रह सके। पूर्व सांसद ने उठाई सीबीआई जांच की मांग वहीं मामले में बरेली की आंवला सीट से पूर्व बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप और उनकी बेटी कीर्ति कश्यप ने सीबीआई जांच की मांग उठाई है। पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि प्लांट में एक विशेष जाति के लोगों का वर्चस्व है। उन्होंने कहा, हत्यारोपी के परिवार के लोग ही यहां सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे, जिसके कारण वह आसानी से प्लांट के भीतर घुसकर हत्या को अंजाम देकर निकल गया। कश्यप ने आरोप लगाया कि कुछ बड़े राजनीतिक चेहरे इस फैक्ट्री पर अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहते थे। अपनी जाति के लोगों को विभिन्न पदों पर नियुक्त कर प्लांट को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने पुलिस की लापरवाही के साथ-साथ मामले की सीबीआई जांच की मांग की, ताकि आरोपी से जुड़े बड़े राजनीतिक चेहरों को बेनकाब किया जा सके। सीएम योगी ने पोस्ट कर जताया दुख वहीं सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना पर दुख जताया। लिखा, बदायूं के प्लांट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर त्वरित कार्रवाई की गई है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के लिए मंडलायुक्त बरेली की अध्यक्षता में एक SIT का भी गठन किया गया है। दोषी पहले ही गिरफ्तार है, परंतु इसके बाद भी कोई साजिश की संभावना दिखती है तो प्रदेश सरकार के अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। CBG प्लांट की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी की स्थापना कर दी गई है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. ओवैसी बोले- सुनो संभल DSP मुल्क आपके बाप का नहीं, इजराइली प्रधानमंत्री की भाषा बोल रहे संभल में CO कुलदीप कुमार का 'जहाज में बैठकर ईरान चले जाओ' वाला बयान तूल पकड़ता जा रहा है। AIMIM नेता सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा- ये मुल्क आपके बाप का नहीं। तुम इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की जुबान बोल रहे हो। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में सीएम योगी ने शाकंभरी माता के किए दर्शन:नवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया, 75 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की
    Next Article
    भारतीय नववर्ष स्वागत समारोह की तैयारी बैठक:क्रांतिकारी विचार मंच ने विक्रम संवत 2083 के आयोजन की रूपरेखा बनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment