Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में सीएम योगी ने शाकंभरी माता के किए दर्शन:नवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया, 75 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की

    19 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचे। यहां चल रही पर्यटन परियोजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से सभी निर्माण कार्यों की प्रगति पूछी और कहा कि काम समय पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा हो। मुख्यमंत्री ने पर्यटन कॉरिडोर के तहत बन रही सोविनियर शॉप, टॉयलेट ब्लॉक, टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर और मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि ये परियोजनाएं अक्टूबर तक पूरी हों, ताकि शारदीय नवरात्रि में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। स्थलीय निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परियोजनाओं में समय, गुणवत्ता और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि शाकंभरी देवी धाम एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल बन सके। प्रशासन ने सड़कों पर बैरिकेड्स लगाकर भीड़ नियंत्रण किया। सीएम ने सहारनपुर में करीब 75 करोड़ रुपए की विकास और पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा भी की। इसके बाद सीएम योगी सरसावा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। देखिए 3 तस्वीरें… सीएम योगी के दौरे की पूरी अपडेट जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दंपती से 16 लाख की ठगी:फर्जी इंस्पेक्टर बनकर मांगे आधार-बैंक डिटेल, रुपए ट्रांसफर कराए
    Next Article
    HPCL कांड के आरोपी की 6 दुकानें अवैध, चलेगा बुलडोजर:प्लांट कैंपस में बनेगी पुलिस चौकी, SSP के बाद CO भी हटाए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment