Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Hyderabad में बोले Anurag Thakur: Congress ने संविधान को कमजोर किया, Modi सरकार ने बढ़ाया मान

    54 minutes ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी ने संविधान को कमजोर किया जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने उसे सम्मान दिया। ठाकुर ने भाजपा की तेलंगाना इकाई द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया था। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित किया।भाजपा सांसद ने बताया कि इन स्थलों में मध्यप्रदेश का महू, लंदन, नागपुर का दीक्षाभूमि, दिल्ली का 26 अलीपुर रोड और मुंबई का चैत्यभूमि शामिल हैं। ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान का सम्मान उसकी प्रति लहराने से नहीं, बल्कि उसके अनुच्छेदों का पालन करने से होता है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी में से कोई भी आज तक यह नहीं बता पाया कि संविधान में कितने पृष्ठ और कितने अनुच्छेद हैं।” ठाकुर ने आपातकाल लागू किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि इसे लागू हुए 50 साल बीत चुके हैं लेकिन न तो कांग्रेस पार्टी और न ही गांधी परिवार ने इसके लिए कभी माफी मांगी है।उन्होंने आपातकाल लागू किए जाने को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा खुद और अपने परिवार की सत्ता स्थायी रूप से बनाए रखने के लिए उठाया गया ‘निर्दयतापूर्ण आपराधिक कदम’ करार दिया। ठाकुर ने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी मांगेंगे और यह स्वीकार करेंगे कि इंदिरा गांधी तानाशाह थीं, जिन्होंने लोकतंत्र को कुचल दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Police ने पकड़ा अंतरराष्ट्रीय Cyber Fraud सिंडिकेट, बंधक बनाए गए 164 विदेशी नागरिक छुड़ाए
    Next Article
    Champawat POCSO केस: Uttarakhand High Court ने कांग्रेस नेता आनंद सिंह माहरा को दी जमानत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment