Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इं. दूधनाथ ने ओबरा परियोजना के मुख्य-महाप्रबंधक का कार्यभार संभाला:मुख्य अभियंता (स्तर-1) को मिला अतिरिक्त दायित्व; सुरक्षित और बेहतर उत्पादन को बताया प्राथमिकता

    3 hours ago

    1

    0

    ओबरा तापीय परियोजना में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अभियंता एवं मुख्य अभियंता (स्तर-1) इं. दूधनाथ ने रविवार को मुख्य महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने यह जिम्मेदारी मुख्य महाप्रबंधक इं. राजेंद्र कुमार अग्रवाल के सेवानिवृत्त होने के बाद संभाली है। निगम के आदेशानुसार इं. दूधनाथ को मुख्य महाप्रबंधक, ओबरा तापीय परियोजना का मूल कार्यभार सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें मुख्य अभियंता, ओबरा ‘ब’ ताप विद्युत गृह का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है। बस्ती के रहने वाले हैं इं. दूधनाथ इं. दूधनाथ का जन्म 13 जुलाई 1967 को उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से प्राप्त की। वर्ष 1988 में जी.बी. पंत इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी के साथ स्नातक उपाधि हासिल की। इसके अलावा वर्ष 2008 में भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) से एनर्जी ऑडिटर की योग्यता भी प्राप्त की। 1989 में शुरू किया था सेवाकाल इं. दूधनाथ ने 29 दिसंबर 1989 को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद में सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। करीब साढ़े तीन दशक के लंबे सेवाकाल में उन्होंने अनपरा और ओबरा तापीय परियोजनाओं में संचालन, अनुरक्षण, उत्पादन प्रबंधन और दक्षता संवर्धन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाए। कई अहम पदों पर दे चुके हैं सेवाएं उनकी पेशेवर यात्रा सहायक अभियंता से शुरू होकर अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता (स्तर-2) और मुख्य अभियंता (स्तर-1) तक पहुंची। वर्ष 2014 में अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नति के बाद उन्होंने ओबरा तापीय परियोजना की विभिन्न उत्पादन एवं अनुरक्षण इकाइयों का नेतृत्व किया। उन्होंने मुख्यालय लखनऊ में मुख्य अभियंता (थर्मल ऑपरेशन) और आरएंडएम इकाई का अतिरिक्त दायित्व भी संभाला। वर्ष 2023 से 2026 तक वह अनपरा ‘ए’ तापीय परियोजना में मुख्य अभियंता के रूप में कार्यरत रहे। उत्कृष्ट कार्यक्षमता और तकनीकी नेतृत्व के आधार पर 30 अप्रैल 2026 को उन्हें मुख्य अभियंता (स्तर-1) पद पर पदोन्नत किया गया। उत्पादन क्षमता बढ़ाना होगी प्राथमिकता कार्यभार ग्रहण करने के बाद इं. दूधनाथ ने कहा कि उनकी प्राथमिकता परियोजना की सभी उत्पादन इकाइयों का सुरक्षित, विश्वसनीय और आर्थिक संचालन सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही उत्पादन क्षमता में निरंतर सुधार और बेहतर कार्यकुशलता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में सीएम के दौरे को लेकर अलर्ट:डीएम ने पुलिस लाइन में अधिकारियों संग बैठक की, तैयारियों की जानकारी ली
    Next Article
    डॉ. अभय नारायण राय बलिया के नए सीएमओ:प्रतापगढ़ से बलिया भेजे गए, विशेष सचिव ने जारी किया आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment