Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IAS पर महिला अफसर को गाली देने का आरोप:वर्चुअल मीटिंग में चिल्लाते हुए सस्पेंड करने की धमकी दी; जम्मू-कश्मीर का मामला

    1 day ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर में एक IAS अधिकारी का महिला अफसर को गाली देने का वीडियो सामने आया है। वर्चुअल मीटिंग में IAS अधिकारी कुमार राजीव रंजन महिला अफसर बेनिश वानी पर चिल्लाते और उन्हें सस्पेंड करने के साथ नौकरी से निकालने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। यह घटना मिशन युवा की समीक्षा मीटिंग के दौरान हुई। मीटिंग में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की भूमिका पर चर्चा हो रही थी। उस समय रंजन जम्मू-कश्मीर के श्रम एवं रोजगार विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे। वीडियो में रंजन, बेनिश वानी को अपनी बात रखने से बार-बार रोकते और चुप रहने के लिए कहते हैं। जब वानी ने उनकी भाषा पर सवाल उठाया, तो रंजन ने कहा कि तुम बहुत घटिया हो, मैं तुमसे ऐसे ही बात कर सकता हूं। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारा बॉस हूं, बेवकूफ। घटना की 3 तस्वीरें… बेनिश 2015 बैच की जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक अधिकारी हैं बेनिश ने इसका विरोध करते हुए कहा कि वह उनसे इस तरह बात नहीं कर सकते। बहस बढ़ने पर वानी भी जवाब देती सुनाई दीं कि तुम भाड़ में जाओ। बेनिश 2015 बैच की जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (JKAS) की अधिकारी हैं। वीडियो के मुताबिक, रंजन ने अपने कार्यालय के अधिकारियों से बेनिश के निलंबन का आदेश तैयार करने को कहा। रंजन ने बेनिश पर काम में नतीजे नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि उनके विभाग को काम पूरा करने के लिए NRLM की मदद क्यों लेनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर यह काम NRLM को ही करना था, तो इसकी जिम्मेदारी सहायक निदेशक को क्यों दी गई। JKAS एसोसिएशन की एक दिन की हड़ताल JKAS एसोसिएशन ने महिला अधिकारी के अपमान के विरोध में एक दिन की पेन-डाउन हड़ताल करने का ऐलान किया है। एसोसिएशन ने सदस्यों को इसकी जानकारी दी। एसोसिएशन ने कहा कि अधिकारियों के सम्मान और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए यह हड़ताल की जा रही है। संगठन ने सभी सदस्यों से महिला अधिकारी के समर्थन में एकजुट रहने की अपील की। सीएम उमर अब्दुल्ला ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव को लेटर लिखकर कहा है कि महिला अधिकारी के खिलाफ कोई बदले की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले में संज्ञान लेते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव से वीडियो की जांच और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई करने को कहा है। आयोग ने 7 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। ----------- ये खबर भी पढ़ें… IAS पर नाइटक्लब में पुलिस से बदसलूकी का आरोप, ट्रांसफर:डेवलपमेंट अथॉरिटी में प्रोजेक्ट डायरेक्टर थे; आंध्र प्रदेश का मामला आंध्र प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी विकास मरमट का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन पर 9 अक्टूबर को बेंगलुरु के एक नाइटक्लब में जांच के दौरान पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट का CJP का प्रदर्शन रोकने से इनकार:कहा- किसी के लिए प्रदर्शन जरूरी, किसी के लिए मूंगफली बेचना; दावा- रोजाना ₹200 करोड़ का नुकसान
    Next Article
    रोमांस के वक्त आती है 'ढाबे' जैसी खुशबू... सरेआम सैफ अली खान ने खोला बेबो का बेडरूम सीक्रेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment