Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ICU में एडमिट अखिलेश दुबे की डायबिटीज बढ़ी:MRI रिपोर्ट अभी नहीं आई, 8 महीने से जेल में है; 7 दिनों तक हार्टबीट मॉनिटर होगी

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 8 महीने से जेल में बंद अखिलेश दुबे की सोमवार शाम तबीयत बिगड़ गई थी। जेल प्रशासन ने एडवोकेट अखिलेश दुबे को उर्सला अस्पताल के ICU में भर्ती कराया। जेल प्रशासन के मुताबिक, अखिलेश को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बुधवार को अखिलेश दुबे की डायबिटीज बढ़ी हुई है। डॉक्टरों ने हार्ट से जुड़ी दिक्कत की भी पुष्टि की है। हालांकि अभी तक मेडिकल जांच रिपोर्ट नहीं आ पाई है। उर्सला के वरिष्ठ डॉक्टर शैलेन्द्र तिवारी ने बताया अखिलेश दुबे हमारे यहां ICU में एडमिट हैं। अभी MRI की जांच रिपोर्ट नहीं है। वहीं ELW से उनके हार्ट को मॉनिटर करने के लिए मंगवाया है। इस मशीन से हार्ट को लगातार 7 दिनों तक मॉनिटर किया जाएगा। जिसके बाद आगे के मेडिकल हिस्ट्री पता की जाएगी। हालांकि आज चेकप के समय कुछ डायबिटीज बढ़ी हुई पाई गई है। भाजपा नेता से रंगदारी मांगने में गिरफ्तार हुआ, तब से जेल में दरअसल, पिछले साल 7 अगस्त को पुलिस ने भाजपा नेता रवि सतीजा से रंगदारी मांगने के मामले में उसे गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसके खिलाफ होटल कारोबारी सुरेश पाल से 2.50 करोड़ की रंगदारी मांगने, जूही में होटल संचालिका से रंगदारी और कांग्रेस नेता से 10 लाख की रंगदारी मांगने के मुकदमे दर्ज कराए गए थे। अखिलेश दुबे को चार मुकदमों में जमानत मिल चुकी है। होटल कारोबारी सुरेश पाल से रंगदारी के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत खारिज करते हुए कहा था- आरोपी प्रभावशाली है और गवाहों को डरा सकता है। वक्फ की जमीन पर कब्जे के मामले में भी अखिलेश को जमानत नहीं मिल सकी है, जिसके चलते वह जेल में बंद है। 7 अगस्त को पुलिस ने भेजा था जेल भाजपा नेता रवि सतीजा से रंगदारी मांगने के मामले में अखिलेश दुबे को 7 अगस्त को बर्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिसके बाद उसके खिलाफ होटल कारोबारी सुरेश पाल से 2.50 करोड़ की रंगदारी, अवैध कब्जे की शिकायत करने पर शैलेंद्र कुमार पर झूठी एफआईआर दर्ज कराने और 20 लाख रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके अलावा जूही में होटल संचालिका से रंगदरी, डकैती, ग्वालटोली थाने में वक्फ की जमीन कब्जाने, कोतवाली में कांग्रेस नेता से 10 लाख की रंगदारी के मुकदमे दर्ज कराए गए थे। दो मामलों में नहीं मिली है जमानत अखिलेश दुबे को चार मुकदमों में जमानत मिल चुकी है। होटल कारोबारी सुरेश पाल से रंगदारी मामले में हाईकोर्ट ने जमानत खारिज करते हुए कहा था कि आरोपी प्रभावशाली है, गवाहों को डरा सकता है। वहीं, वक्फ की जमीन कब्जाने के मामले में भी आरोपी को जमानत नहीं मिल सकी है। जिस कारण वह जेल में बंद है। जेल अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि सोमवार शाम आरोपी की तबीयत बिगड़ी थी, जिस पर उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2 करोड़ से अधिक टैक्स घोटाला:केके इस्पात उद्योग के मालिक ने फर्जी ITC का दावा किया
    Next Article
    शक्ति संवाद में सीडीओ ने सुनी छात्राओं की समस्याएं:हरदोई में मिशन शक्ति 5.0 के तहत सीडीओ ने छात्राओं से संवाद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment