Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट:बलरामपुर में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस-SSB कर रही पैदल गश्त

    8 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में होली और रमजान के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस और एसएसबी ने शहर से लेकर सीमावर्ती इलाकों तक व्यापक फ्लैग मार्च किया। प्रशासन ने लोगों से कानून के दायरे में रहकर त्योहार मनाने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की गई। पुलिस ने व्यापारियों, धर्मगुरुओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर भाईचारा बनाए रखने की अपील की। लोगों से कहा गया है कि किसी भी अफवाह, शरारती तत्व या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या स्थानीय थाने को दें। होली के जुलूस मार्गों और रमजान में नमाज के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों को चिह्नित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके। नेपाल सीमा से सटे इलाकों में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर विशेष पैदल गश्त की। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है। सीमावर्ती गांवों में ग्राम सुरक्षा समितियों के साथ बैठक कर मादक पदार्थों, मानव और गौ तस्करी जैसी गतिविधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने दोनों समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी मास्क और डरावने मुखौटों की डिमांड:50 रुपए वाली टी-शर्ट और गुलाल उड़ाने वाली पिचकारी का स्वैग, कानपुर के हटिया बाजार में उतरा 'सतरंगी' कलेक्शन
    Next Article
    LDA में पेंटहाउस के लिए पहली बार लॉटरी होगी:नर्मदा अपार्टमेंट के 12 पेंटहाउस पर 20 से ज्यादा दावेदार; 300 फ्लैट्स को 711 आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment