Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर:एक तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद, तीन साथी फरार

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की गई तीन भैंसों के साथ एक तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। इस वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह घटना पूरे शीतल मजरे खालिसपुर गांव में हुई, जहां अशोक कुमार की पशुशाला से भैंसें चोरी हो गई थीं।अशोक कुमार ने सोमवार को इसकी सूचना पुलिस को दी,जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज में पांच संदिग्ध लोग मालवाहक वाहन में पशुओं को लादते हुए दिखाई दिए। इसके बाद कॉल डिटेल खंगालने पर गिरोह की पहचान हुई। थानाध्यक्ष नंद हौसिला के नेतृत्व में टीम ने कस्बे के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे रायबरेली मिल एरिया के पूरे पुरई दोहरी निवासी आदर्श और डीह क्षेत्र के लोधवारी निवासी अमरेश को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।फुटेज से मिलान और सख्ती से पूछताछ के बाद दोनों ने वारदात कबूल कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मिल एरिया के कोलई रुपामऊ निवासी शिवबाबू,राही निवासी अनिल यादव और पूरे पुरई मजरे दोहरी निवासी लवलेश भी इस गिरोह में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भैंसों को पिकअप वाहन में लादकर बेचने ले जाया जा रहा था,लेकिन रास्ते में वाहन का टायर पंचर हो गया। स्टेपनी न होने के कारण पशुओं को उतारकर पास के एक खंडहर में बांध दिया गया था।उनके साथी टायर ठीक कराने गए थे, लेकिन देर होने के कारण लौट नहीं पाए। पुलिस ने आरोपियों द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी और तीनों भैंसों को सुरक्षित बरामद कर लिया। क्षेत्राधिकारी दिनेश मिश्र ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। ग्रामीणों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुन्ना समोसा जायेंगे अखिलेश यादव:कानपुर में हींग, पनीर और चीज के समोसों ने बनाई पहचान
    Next Article
    भीम आर्मी ने UGC 2026 का समर्थन किया:चंदौसी में प्रदर्शन कर एसडीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, 'समान अवसर प्रकोष्ठ' की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment