Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंडिगो फ्लाइट को हाईजैक की धमकी:टॉयलेट में नोट मिला; बेंगलुरु से लखनऊ जा रहा था विमान, वापस लौटा

    14 hours ago

    1

    0

    बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-451 को शनिवार को हाईजैक की धमकी मिली। क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट के टॉयलेट में धमकी वाला नोट देखा। जिसके बाद पायलट विमान को वापस बेंगलुरु ले आया। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने विमान को अपने नियंत्रण में ले लिया। विमान को अलग खड़ा किया गया। विमान में मिले धमकी भरे नोट को किसने लिखा और यह वहां कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। पहले देखिए धमकी वाला नोट… एयरलाइंस बोली- विमान की जांच जारी, पैसेंजर्स एयरपोर्ट पर ही रुके इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, “7 नवंबर 2026 को बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 451 में सुरक्षा खतरे की सूचना मिली।” “स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत संबंधित अधिकारियों को तुरंत जानकारी दी गई। प्रोटोकॉल के अनुसार जरूरी सुरक्षा जांच के लिए पायलटों ने विमान को उसके शुरुआती एयरपोर्ट पर लौटाने का फैसला किया।” प्रवक्ता ने कहा, “हम यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हैं। इसे कम करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। जांच पूरी होने और जरूरी सुरक्षा मंजूरी मिलने तक ग्राउंड स्टाफ प्रभावित यात्रियों को जलपान और जानकारी दे रहा है। इसके बाद ही फ्लाइट लखनऊ के लिए आगे रवाना होगी। विमान हाईजैक की धमकी और कोशिश की पिछली 2 घटनाएं… 13 अक्टूबर: एअर इंडिया फ्लाइट से मिला हाईजैक अलर्ट, पायलट का इनकार फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की 13 अक्टूबर की सुबह जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट से अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को हाईजैक का सिग्नल मिला था। विमान करीब 45 मिनट हवा में रहा था। शुरुआती जांच में पायलट की गलती से अलर्ट मैसेज भेजने की जानकारी थी। हालांकि, पूछताछ में उसने कहा कि- मेरी कोई गलती नहीं है। 30 सितंबर: इजराइल जा रही फ्लाइट के पायलट पर हमला, हाईजैक की कोशिश दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान ओमान के को-पायलट ने कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। हमले में कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गए और विमान तेजी से नीचे आने लगा। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। इसके बाद चालक दल और यात्रियों ने मिलकर हमलावर को काबू किया। -------------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सोनिया ने बताई PM पद ठुकराने की वजह; विराट ने तोड़ा एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड; अयोध्या में जले 30 लाख दीये
    Next Article
    सरकार बोली- देशभर से E20 पेट्रोल के 893 सैंपल जांचे:सभी तय स्टैंडर्ड में; कर्नाटक सरकार के दावों का खंडन किया, राहुल बोले थे- E20 बना 420

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment