Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंडिया AI समिट में शामिल होंगे बिल गेट्स:फाउंडेशन बोला- निमंत्रण रद्द होने की खबरें गलत, तय शेड्यूल के हिसाब से ही होगा कार्यक्रम

    10 hours ago

    1

    0

    माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट' में शामिल होने को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब साफ हो गई है। लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण पहले ऐसी खबरें चल रही थीं कि अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े विवादित दस्तावेजों में नाम आने के बाद सरकार ने उनका निमंत्रण रद्द कर दिया है। लेकिन गेट्स फाउंडेशन ने इन दावों को गलत बताया है। फाउंडेशन के प्रवक्ता के अनुसार, बिल गेट्स तय कार्यक्रम के मुताबिक ही समिट में हिस्सा लेंगे और अपना कीनोट एड्रेस देंगे। एक दिन पहले सोमवार 16 फरवरी को जब दिल्ली में समिट की शुरुआत हुई, तब गेट्स आंध्र प्रदेश के अमरावती पहुंच चुके थे। एपस्टीन फाइल्स में क्या है बिल गेट्स का जिक्र? जेफ्री एपस्टीन एक अमेरिकी फाइनेंसर था, जिस पर यौन अपराधों और नाबालिगों की तस्करी के गंभीर आरोप थे। 2019 में जेल में उसकी आत्महत्या के बाद, हाल ही में उससे जुड़े कई क्लासीफाइड दस्तावेज सार्वजनिक किए गए हैं। जनवरी में जारी हुई फाइलों में बिल गेट्स का नाम भी सामने आया था। इन फाइलों में दावा किया गया है कि एपस्टीन और गेट्स के बीच गहरे संबंध थे। दस्तावेजों के मुताबिक, एपस्टीन ने कथित रूप से गेट्स के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स और अन्य निजी गतिविधियों में मदद की थी। हालांकि, बिल गेट्स ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इन मुलाकातों पर अफसोस जताया है। गेट्स ने मांगी माफी: कहा- ‘हर उस मिनट का पछतावा है’ ऑस्ट्रेलिया को दिए एक इंटरव्यू में बिल गेट्स ने इस विवाद पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने एपस्टीन के साथ जो भी समय बिताया, मुझे उसका पछतावा है और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। गेट्स पहले भी कह चुके हैं कि उन्होंने एपस्टीन से केवल चैरिटी और फंडरेजिंग के सिलसिले में मुलाकात की थी, लेकिन अब वो इसे एक बड़ी गलती मानते हैं। 20 फरवरी तक चलेगी समिट भारत में 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' शुरू हो गया है। ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। समिट के साथ-साथ 'इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026' का भी आयोजन किया जा रहा है। यहां दुनियाभर की कंपनियां अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश करेंगे। समिट में कौन-कौन होगा शामिल? इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचई और ओपन-एआई के सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज शामिल हो रहे हैं। सरकार इस इवेंट के जरिए भारत को ग्लोबल AI हब के रूप में पेश करना चाहती है। गेट्स के हटने के बाद अब टेक जगत की अन्य बड़ी हस्तियों पर नजर रहेगी। --------------------------------------------------------------------------------------------------------- समिट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया, जियो इंटेलिजेंस जैसे AI मॉडल्स को जाना भारत में आज 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने इवेंट में शामिल हुए स्‍टार्टअप्‍स के पवेलियंस में जाकर उनके इनोवेशंस की जानकारी ली। पूरा खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपनी नर्सरी में धतूरे का पौधा उगाता था जेफ्री एपस्टीन:नशे में इस्तेमाल होता है, भगवान शिव से जुड़ा है इसका फूल
    Next Article
    नेता प्रतिपक्ष बोले-दरोगा तक फोन नहीं उठाते:सपा विधायक ने पूछा- पढ़ाई कैसे होगी जब टीचर से कुत्तों की गिनती कराई जा रही

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment