Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर पेट्रोल पंप पर मोबाइल चोरी:बच्चा गोद में लिए महिला सहित तीन आरोपी सीसीटीवी में कैद, ऑटो से फरार

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के महीपुरा क्षेत्र में देहरादून रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोबाइल चोरी की घटना सामने आई है। पेट्रोल भरवाते समय एक युवक का मोबाइल गिर गया, जिसे वहां मौजूद दो महिलाओं और एक युवती ने उठा लिया। यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद तीनों आरोपी महिलाएं एक ऑटो में बैठकर मौके से फरार हो गईं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवक शाहबाज खान ने पुलिस को बताया कि वह अपनी कार में तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। इसी दौरान जेब से पैसे निकालते समय उनका मोबाइल फोन जमीन पर गिर गया। तेल डलवाने के बाद जब उन्हें मोबाइल गायब होने का अहसास हुआ, तो उन्होंने पेट्रोल पंप परिसर में उसकी तलाश शुरू की और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी की। पेट्रोल पंप पर उस समय एक महिला बच्चे को गोद में लिए खड़ी थी, जिसके साथ लाल रंग की जैकेट पहने एक अन्य महिला और एक युवती भी थीं। शाहबाज खान ने जब उनसे मोबाइल के बारे में पूछा, तो तीनों ने जानकारी होने से इनकार कर दिया। मोबाइल न मिलने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों की मदद से सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया कि जैसे ही मोबाइल जमीन पर गिरा, वहां खड़ी महिलाओं ने उसे उठाया और छुपा लिया। कुछ ही देर बाद तीनों महिलाएं पेट्रोल पंप से बाहर निकलीं और एक ऑटो में बैठकर फरार हो गईं। फुटेज में बच्चा गोद में लिए महिला और लाल जैकेट पहने महिला साफ नजर आ रही हैं। पीड़ित ने बताया कि उनका मोबाइल सैमसंग कंपनी का था, जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज और निजी डेटा मौजूद था। यह घटना सहारनपुर के देहरादून रोड पर प्रेकुर हॉस्पिटल के पास स्थित पेट्रोल पंप पर हुई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फीस बकाया होने पर छात्राओं को नहीं मिला प्रवेश पत्र:अभिभावकों ने लगाई गुहार, अधिकारियों ने शुरू की जांच
    Next Article
    विदेश राज्यमंत्री का निजी सचिव बताकर मारपीट की:रमन यादव समेत चार पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment