Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंडियन बैंक रिटायरीज फेडरेशन के चुनाव संपन्न:दिवाकर पांडेय चेयरमैन, राजीव रंजन मंत्री चुने गए

    14 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में इंडियन बैंक (पूर्व इलाहाबाद बैंक) रिटायरीज फेडरेशन की जिला इकाई की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान वर्ष 2026-2029 के कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से 16 पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। दिवाकर पांडेय को चेयरमैन और राजीव रंजन को मंत्री चुना गया है। यह बैठक इंडियन बैंक की मुख्य शाखा डंकिनगंज परिसर में आयोजित की गई थी। इसमें संगठन की मजबूती, पेंशनभोगियों की समस्याओं और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों सुरेश पांडेय, बी.बी. लाल, जगदीश प्रसाद उपाध्याय और केदारनाथ सविता ने संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाना आवश्यक है। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सहमति के आधार पर संपन्न हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में दिवाकर पांडेय (चेयरमैन), बी.बी. लाल (अध्यक्ष), जे.पी. उपाध्याय और डी.पी. राय (उपाध्यक्ष) शामिल हैं। राजीव रंजन को मंत्री, बी.पी. जायसवाल को संयुक्त मंत्री और आर.एस. जायसवाल को सहायक मंत्री चुना गया है। केदारनाथ सविता कोषाध्यक्ष, बाल कुमार सहायक कोषाध्यक्ष, बदरुद्दीन ऑडिटर, हीरामनी यादव संगठन मंत्री और राम नरेश सहायक संगठन मंत्री नियुक्त किए गए हैं। श्रीकांत शर्मा, लिपिका राउत, मोनिका कक्कड़ और सुरेश चंद्र खत्री कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं। बैठक के अंत में संस्था के वरिष्ठ सदस्य गायत्री प्रसाद दुबे के गत माह हुए निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुन्ना लाल चौबे, शीला, राजेश्वर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:ARO से फार्मासिस्ट बोला- आओ तुम्हारी मर्दगिरी निकालता हूं, दरोगा को भाजपाइयों ने दौड़ाया
    Next Article
    बहराइच में लगा मेगा विधिक सहायता शिविर:सरकारी योजनाओं का लोगों को मिला लाभ, गर्भवतियों की गोद भराई हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment