Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में लगा मेगा विधिक सहायता शिविर:सरकारी योजनाओं का लोगों को मिला लाभ, गर्भवतियों की गोद भराई हुई

    12 hours ago

    1

    0

    बहराइच। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच द्वारा एक मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कपूरथला परिसर स्थित मल्टीपर्पज उत्थान ऑडिटोरियम में जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आम जनता को शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कई योजनाओं के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण-पत्र, टूल किट, डेमो चेक, गोल्डन कार्ड और कृषि यंत्र वितरित किए गए। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जो आकर्षण का केंद्र रहे। जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेगा शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच, हरेन्द्र प्रसाद; अपर जनपद न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा व विराट शिरोमणि; मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र; जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच की सचिव प्रिया कुमारी राय; मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा चौधरी; अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वीरेन्द्र कुमार; मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित कई न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा चौधरी और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वीरेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मेगा शिविर के दौरान जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह ने अन्य न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया। इनमें आयुष्मान व आभा, दिव्यांग पेंशन योजना, शहरी आवास, स्वनिधि, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी व विश्वकर्मा श्रम सम्मान, श्रम विभाग, व्यक्तिगत शौचालय, पारिवारिक लाभ योजना, निषादराज बोट योजना व मोपेड विद आइस बॉक्स योजना, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अन्त्योदय राशन कार्ड, फार्मा मशीनरी एवं कृषि यंत्र योजना, निराश्रित महिला अनुदान तथा कौशल विकास योजना शामिल थीं। इन योजनाओं के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण-पत्र, टूल किट, डेमो चेक, गोल्डन कार्ड और कृषि यंत्र आदि वितरित किए गए। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई तथा बच्चों को अन्प्रासन कराया गया तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को आर.एफ. व सी.आई.एफ. के डैमो चेक के साथ-साथ अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया कुमारी राय ने बताया कि मेगा वृहद सहायता एवं सेवा शिविर के दौरान ग्राम्य विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आवास, नरेगा, स्वास्थ्य, लघु उद्योग, पशुपालन, कृषि, एक जनपद एक उत्पाद, डूडा, सोशल सेक्टर, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, कौशल विकास, सेवा योजना, श्रम, अतिरिक्त ऊर्जा, खादी ग्रामोद्योग, उद्यान विभाग के साथ-साथ बैंकर्स द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ लाभार्थियों के पंजीकरण की कार्यवाही भी गयी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडियन बैंक रिटायरीज फेडरेशन के चुनाव संपन्न:दिवाकर पांडेय चेयरमैन, राजीव रंजन मंत्री चुने गए
    Next Article
    हिस्ट्रीशीटर वाहिद इकबाल की 1 करोड़ की संपत्ति कुर्क:गैंगस्टर समेत 21 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment