Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सड़क हादसा, 4 लोग गंभीर घायल:आलू खुदाई कर लौट रहे मजदूरों को टैंकर ने मारी टक्कर, बाइक सवार भी चपेट में आए

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस जिले के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर रात में हुए एक सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में आलू खुदाई कर लौट रहे मजदूर और बाइक सवार शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। यह हादसा कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में हतीस पुल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ की तरफ जा रहे एक लोडर टेंपो को पीछे से आ रहे गैस टैंकर ने टक्कर मार दी। टेंपो में आलू खुदाई का काम करके लौट रहे मजदूर सवार थे। टैंकर ने लोडर टेंपो को उस समय टक्कर मारी जब टेंपो सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान बाइक सवार भी चपेट में आ गए। घायलों को किया हायर सेंटर रेफर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घायल युवक की जेब से मिले 8,300 रुपए लौटाए:फिरोजाबाद में 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
    Next Article
    प्रयागराज में 8 साल की बच्ची को ट्रक ने कुचला:धड़ से सिर अलग हुआ; सुबह के समय मां के साथ जा रही थी स्कूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment